Gippy Grewal on Hina Khan Cancer Battle: पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ में काम किया था। दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से हिना खान ने पंजाबी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। हिना खान फिलहाल तीसरे स्टेज के कैंसर से जंग लड़ रही हैं। अब गिप्पी ग्रेवाल ने उनकी इस जंग को लेकर बात की है। गिप्पी ने हिना खान को लेकर क्या कुछ कहा है चलिए आपको बताते हैं।
गिप्पी ग्रेवाल ने हिना के कैंसर पर की बात
इस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल के इंटरव्यू के सेगमेंट को शेयर किया गया है। इस वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल ने हिना खान के साथ काम करने को लेकर और उनकी कैंसर से जंग पर बात की है। गिप्पी इंटरव्यू में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हिना खान के साथ उनके और उनकी पत्नी के बहुत अच्छे रिश्ते हैं। गिप्पी ने कहा कि मैंने हिना के साथ जो फिल्म की है वो सुपरहिट रही है।
हिना खान के कैंसर गिप्पी का खुलासा
हिना खान के कैंसर को लेकर इसी इंटरव्यू में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि हिना खान को फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही पता था कि उन्हें कैंसर है लेकिन उन्होंने उस बात को अपने तक ही रखा और किसी को कानों-कान खबर तक होने नहीं दी। जब मैंने उनका पोस्ट देखा तभी मुझे पता चला उनके कैंसर के बारे में। गिप्पी ने कहा कि हिना खान बहुत ही स्ट्रॉन्ग लेडी हैं। उनसे बात करके आपको भी बहुत हिम्मत मिल जाती है।
‘शिंदा शिंदा नो पापा’ में हिना और गिप्पी की जोड़ी
पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 10 मई को रिलीज हुई थी, जिसने बजट से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ का बजट केवल 12 करोड़ का था, जबकि 10 दिनों में फिल्म ने 9.34 करोड़ की कमाई भारत में और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18.25 करोड़ का कर लिया था जो कि फिल्म के लिए एक बड़ी सफलता थी।
यह भी पढ़ें: Netflix और Hotstar पर इन फिल्मों और सीरीज में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, आखिर तक नहीं चलेगा पता!
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
15 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
21 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines