Netflix और Hotstar पर इन फिल्मों और सीरीज में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, आखिर तक नहीं चलेगा पता!

Suspense-Thriller Movies on OTT: नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आई हैं जो थ्रिल और सस्पेंस से भरी है। चलिए आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।

Suspense-Thriller Movies on OTT

Suspense-Thriller Movies on OTT

Suspense-Thriller Movies on OTT: साल 2024 में फिल्म इंडस्ट्री ने थिएटर्स में कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का ध्यान खींचने वाली कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज आईं। ओटीटी अब मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन चुका है, जहां लोग आराम से घर बैठकर फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और सीरीज, जिनमें सस्पेंस कूट-कूट कर भरा है।

विज्ञापन

‘काला पानी’

साल 2023 की प्रमुख सीरीज में से एक ‘काला पानी’ अंडमान और निकोबार की रहस्यमय पृष्ठभूमि में सेट है। ये एक भविष्य की कहानी है जो बेहद दिलचस्प और थ्रिलिंग है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देती है।

विज्ञापन

‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’

परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म में एक ऐसा सफर दिखाया गया है, जहां एक महिला लापता व्यक्ति की तलाश में निकलती है। शराब की लत और असफल शादी के चलते उसकी स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। ये फिल्म पाउला हॉकिन्स के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है और इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। सस्पेंस से भरपूर इस कहानी ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

विज्ञापन

‘द रेलवे मैन’

भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड इस सीरीज का नाम ‘द रेलवे मैन’ है। ये कहानी उन पलों को दर्शाती है जब शहर जहरीली गैस के संपर्क में आता है। इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इस सीरीज से अपने करियर की शुरुआत की है। इसके अलावा आर माधवन और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारे भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

‘खुफिया’

तब्बू की मुख्य भूमिका वाली ‘खुफिया’ एक और रोमांचक सस्पेंस थ्रिलर है जो 90 के दशक में सेट है। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाया किया गया है। फिल्म का प्लॉट इतना दिलचस्प है कि ये दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

‘स्पेशल ऑप्स’

इस सीरीज में खुफिया अधिकारियों की कहानी दिखाई गई है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरे का सामना करते हैं। इसमें भरपूर एक्शन और टर्निंग पॉइंट्स हैं, जो दर्शकों को अंत तक थ्रिल में रखते हैं। इसे डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ