Puneet Issar Emotional Post on Pankaj Dheer Death: टीवी के पॉपुलर शो ‘महाभारत’ में करण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर को हो गया था. पंकज के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. पंकज के निधन से जहां परिवार और फैंस मायूस हैं, तो वहीं उनके दोस्त को भी इसका गहरा सदमा लगा है. हम बात कर रहे हैं एक्टर पुनीत इस्सर की, जिन्होंने ‘महाभारत’ में दुर्योधन का रोल अदा किया था.
पुनीत इस्सर ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेता पुनीत इस्सर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में पुनीत इस्सर ने पंकज धीर के साथ कई फोटोज शेयर की हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए पुनीत ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. पुनीत ने अपने पोस्ट में लिखा कि आखिर में ये समझ आ रहा है, मेरा सबसे अच्छा दोस्त और भाई, अब नहीं रहा.
क्या बोले पुनीत?
पुनीत ने आगे लिखा कि ये सच में एक बड़ा नुकसान है, उनके परिवार के लिए, इंडस्ट्री के लिए और उनके फैंस के लिए. मेरे लिए भी ये पर्सनली बहुत बड़ा लॉस है. हमारा जो रिश्ता था, वो बेहद स्पेशल था. हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं, जहां दोस्ती ज्यादातर दुश्मन होते हैं और दोस्त बहुत कम.
40 सालों की दोस्ती
पुनीत ने आगे लिखा है कि मेरी और पंकज की दोस्ती 40 सालों से भी ज्यादा की थी और ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो रिश्तों को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं. पंकज और मेरे पास सब था और हमने करण और दुर्योधन की तरह, एक मजबूत रिश्ता निभाया. हमने जो सफर तय किया, वो एक सच्चे इंसान का सफर था. इसके आगे पंकज ने आगे क्या लिखा इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.
लोगों के दिलों में पंकज
गौरतलब है कि पंकज धीर ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है. हर किसी ने उनके काम की तारीफ है और सराहना की है. पंकज धीर सिनेमा का एक ऐसा नाम है, जो हमेशा लोगों के दिलों में रहेगा. पंकज का हर किरदार अपने आपमें एक अलग ही छाप छोड़ता है.
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra बनी मां, बेटे के पिता बने Raghav Chadha
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
14 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
16 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
17 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
17 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
19 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines