ओप्रशन सिंदूर के बाद फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ को लेकर भी काफी बवाल हो रहा है। ‘सनम तेरी कसम’ के लीड एक्टर्स सोशल मीडिया पर बुरी तरह से आपस में लड़ते हुए नजर आए। हर्षवर्धन राणे ने ऐलान किया है कि वो मावरा होकेन के साथ काम नहीं करेंगे। मावरा होकेन के भारत को लेकर दिए गए बयान के बाद हर्षवर्धन राणे ही नहीं, बल्कि फिल्म के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर भी भड़के हुए हैं। इसी बीच अब ‘सनम तेरी कसम 2’ के प्रोड्यूसर का शॉकिंग बयान सामने आया है।
दीपक मुकुट ने किए बड़े खुलासे
फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने ‘न्यूज 24’ से की एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की कास्टिंग पर भी शॉकिंग खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने हर्षवर्धन राणे के बयान पर भी बात की है। अब ‘सनम तेरी कसम 2’ के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने फिल्म में मावरा की एंट्री को लेकर क्या कहा? चलिए जानते हैं।
मावरा की फिल्म में एंट्री पर प्रोड्यूसर का बयान
दीपक मुकुट ने ‘न्यूज 24’ से इस मामले पर बातचीत करते हुए कहा, ‘क्या मैं पागल हूं, जो मावरा होकेन को सीक्वल के लिए साइन करूंगा, जबकि सनम तेरी कसम के एन्ड में उसका किरदार मर चुका है? क्या मैं उसे भूत बनाकर वापस लाऊंगा? और मैं ऐसा क्यों करूंगा? अगर उसका किरदार पहले पार्ट में जिंदा भी रहता, फिर भी उसे सीक्वल में वापस लाने का सवाल ही नहीं उठता। हमारे अपने देश में बेहतरीन एक्ट्रेसेस की कोई कमी नहीं है।’
यह भी पढ़ें: Virat Kohli के लिए Anushka Sharma ने फिर लिखा पोस्ट, Test Cricket से संन्यास पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
हर्षवर्धन राणे के बयान पर क्या बोले दीपक मुकुट?
आपको बता दें, ‘सनम तेरी कसम’ के एक्टर हर्षवर्धन राणे ने मावरा होकेन के पोस्ट के बाद काफी कुछ कहा था। एक्टर ने साफ-साफ लिखा था कि अगर सीक्वल में पुरानी कास्ट रिपीट हुई, तो वो फिल्म से खुद को अलग कर लेंगे। अब हर्षवर्धन के इस बयान पर भी दीपक मुकुट का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो भावनाओं में बह गए थे। वो बाकी लोगों से बेहतर जानते हैं कि सीक्वल में मावरा की वापसी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उसका किरदार मर चुका है, खत्म हो चुका है। मुझे नहीं पता कि वो इस तरह क्यों बात कर रहे हैं।’ दीपक मुकुट ने रिवील किया कि ‘सनम तेरी कसम 2’ पर काम चल रहा है और उनके पास कुछ आइडियाज हैं। प्रोड्यूसर ने बताया कि वो जल्द ही फॉर्मल अनाउंसमेंट करेंगे और ये एक सरप्राइज होगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
56 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines