---विज्ञापन---

Virat Kohli के लिए Anushka Sharma ने फिर लिखा पोस्ट, Test Cricket से संन्यास पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अनुष्का ने एक बार फिर अपने जज्बात बयां किए हैं। अनुष्का ने अब पति के लिए क्या लिखा है? चलिए देखते हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा काफी इमोशनल हैं। 12 मई को जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, तो अनुष्का ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। लोग विराट कोहली के रिकॉर्ड और माइलस्टोन्स की बातें कर रहे थे। तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी उन आंसुओं का जिक्र करती नजर आई थीं, जो विराट ने दुनिया को कभी नहीं दिखाए। वहीं, अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए कुछ कहा है।

अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए फिर किया इमोशनल पोस्ट

अनुष्का शर्मा जो सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव नजर आती हैं, अब वो विराट कोहली के लिए अपने इमोशंस शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहीं। अनुष्का शर्मा ने आज एक बार फिर विराट कोहली की रिटायरमेंट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस को इमोशनल कर देगा। अब अनुष्का ने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की सफलता का राज बताया है। चलिए जानते हैं अनुष्का शर्मा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में क्या कहा है?

---विज्ञापन---

विराट की टेस्ट क्रिकेट में सफलता पर क्या बोलीं अनुष्का?

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है- ‘इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वहीं सफल हुए जिनके पास कहने को कोई कहानी थी। लम्बी कहानी जो गीली, सुखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख के भी खत्म न हो।’ अनुष्का शर्मा ने बताया है कि विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी कहानी लिखी है, जो कभी खत्म नहीं होगी।

Anushka Sharma

Anushka Sharma

यह भी पढ़ें: Virat Kohli के किस फैसले से निराश हुए Javed Akhtar? खास रिक्वेस्ट के साथ किया पोस्ट

---विज्ञापन---

विराट की रिटायरमेंट पर अनुष्का का पोस्ट वायरल

आपको बता दें, इससे पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के नाम जो पोस्ट लिखा था, वो भी खूब वायरल हुआ था। अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर 1 करोड़ 23 लाख से भी ज्यादा लाइक्स हैं। वहीं, अब उनका ये नोट भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वैसे इससे पहले इन दोनों में अनबन की खबरें भी सामने आ रही थीं। अवनीत कौर की पोस्ट पर विराट का लाइक सोशल मीडिया पर तूफान ले आया था। इसके बाद क्रिकेटर को खुद सामने से सफाई देनी पड़ी और वो उसके लिए भी ट्रोल हो गए।

First published on: May 14, 2025 02:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola