Jhund Film Story: साल 2020 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ किसे याद नहीं होगी. इस फिल्म में बिग बी के संग प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री ने भी काम किया था. प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री का उनके ही दोस्त ने बेरहमी से मर्डर कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया. बाबू छेत्री के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है. इस बीच प्रियांशु की फिल्म ‘झुंड’ की चर्चा हो रही है.
क्या है फिल्म ‘झुंड’ की कहानी?
प्रियांशु की फिल्म ‘झुंड’ की कहानी की अगर बात करें तो ये फिल्म एक बॉयोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरु ने अहम रोल निभाया है. इस फिल्म की कहानी विजय बरसे पर आधारित है. अगर आपने फिल्म देखी है, तो आपको पता होगा कि फिल्म में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था.
कब रिलीज हुई थी फिल्म?
अमिताभ बच्चन की फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म का साल 2020 में रिलीज किया गया था. 4 मार्च 2022 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, अगर इसकी ओटीटी रिलीज की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ ZEE5 पर 6 मई 2022 को स्ट्रीम हुई थी. फिल्म को ओटीटी पर भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
इसके अलावा अगर इस फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म ‘झुंड’ का बजट लगभग 21 करोड़ रुपये था. वहीं, इसका कुल कलेक्शन 29.6 करोड़ रुपये के आस-पास था. इस फिल्म ने भारत में 29.6 करोड़ और दुनियाभर में लगभग 20.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन के कारण ये फिल्म अपने बजट को वसूल नहीं कर पाई थी और एक फ्लॉप साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें- Gauahar Khan के ससुर ने बहू के काम पर किया कमेंट, एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines