Gauahar Khan के ससुर ने बहू के काम पर किया कमेंट, एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके दिया रिएक्शन

Gauahar Khan Cryptic Post: अभिनेत्री गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जो सुर्खियों में छा गई है. इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट को लोगों ने इस्माइल दरबार के बयान के जवाब के तौर पर लिया है. इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

Gauahar Khan

Gauahar Khan. image credit- instagram

विज्ञापन

Gauahar Khan Cryptic Post: अभिनेत्री गौहर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. गौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ऐसा कुछ लिखा है कि फैंस उसे उनके ससुर के काम करने वाले बयान से जोड़ रहे हैं.

गौहर ने क्या पोस्ट किया शेयर?

दरअसल, गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा कि एक बेटे को बड़ा करना बेहद शानदार पल है. वो चलता नहीं बल्कि दौड़ता है, बैठता नहीं चढ़ता है. एक पल को वो रुकेगा और आपके चिक पर किस करेगा और कहता है कि आप बहुत सुंदर हो.

विज्ञापन

लोगों ने जवाब के तौर पर लिया

गौहर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इतने शोर-शराबे के बीच उसकी कोमलता आपको ऐसा एहसास कराती है जैसे आप ही उसकी पूरी दुनिया हैं. अब गौहर खान के इस पोस्ट को कुछ लोगों ने उनके जवाब के तौर पर लिया है. गौरतलब है कि गौहर खान ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद काम पर वापसी कर ली है.

बहू के काम को लेकर ‘पुरानी सोच’ का जिक्र

हाल ही में एक इंटरव्यू में गौहर के ससुर इस्माइल दरबार ने बहू के काम को लेकर अपनी ‘पुरानी सोच’ का जिक्र किया. इस दौरान इस्माइल ने कहा कि वो अपनी बहू की फिल्मों को नहीं देखते हैं क्योंकि वो पुरानी सोच के हैं. गौहर हमारे घर की इज्जत है और मैं उसे काम छोड़ने के लिए भी नहीं कह सकता.

‘बिग बॉस 19’ में दिखी थीं गौहर खान

इस्माइल के इसी बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया और लोगों ने उन्हें पुरानी सोच का टैग दिया. इसके बाद अब गौहर का ये पोस्ट सामने आया है, जिसे लोगों ने उनके जवाब के तौर पर लिया है. बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी. जैद हमेशा अपनी वाइफ को खूब सपोर्ट करते हैं और दोनों की जोड़ी को खूब प्यार भी मिलता है. इसके अलावा अगर गौहर की बात करें तो हाल ही में उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में बतौर गेस्ट देखा गया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ