Priyanka Chopra: एग फ्रीज कराने की बात पर बोली प्रियंका चोपड़ा- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब कुछ
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में हैं। सीरिज के प्रमोशन के लिए हाल ही में वो अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इंडिया भी आईं थी।
प्रियंका अपने काम के अलावा भी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। वो अपनी हर बात को बेबाकी से सबके सामने रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एग फ्रीजिंग प्रोसेस को लेकर बात की।
ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का अंदाज सब से जुदा है इसीलिए ही उन्हें देसी गर्ल भी कहा जाता है। पिछले साल ही प्रियंका सेरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती की मां बनीं थीं। वो अपने काम के अलावा भी और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में पसरे भेदभाव पर चुप्पी तोड़ते हुए कई बातों के बारे में खुलासा किया था।
अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कहा है कि एक बार फिर से खबरों में छा गई हैं। दरअसल इस बार उन्होंने अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर बात की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा इस बारे में बात करती नजर आईं। उनका कहना है कि एग फ्रीज करने की पूरी प्रक्रिया काफी दर्दनाक है और जटिल है।
प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, उम्र के 30वें पड़ाव पर उन्होंने अपने एग फ्रीज करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त वह क्वांटिको में व्यस्त थीं। प्रियंका ने आगे कहा कि ‘यह प्रक्रिया काफी दर्दनाक है। इसमें करीब महीने भर तक इंजेक्शन लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दवाओं का सेवन भी करना पड़ता है, जिसके चलते हार्मोंस ऊपर नीचे होते रहते हैं। इसके चलते आपको ब्लोटिंग हो सकती है।’
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘इन सभी जटिलताओं के बाद भी यह प्रक्रिया उन महिलाओं के लिए काफी बेहतर है, जो किन्हीं वजहों से अपनी उम्र के 30वें दशक में मां नहीं बनना चाहती हैं। यह प्रक्रिया काफी महंगी भी है, इसलिए इसके लिए सेविंग की भी जरूरत पड़ेगी।’
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.