Priyanka Chopra ने हाथ से छिपाया बेटी का चेहरा? खुद कब रिवील करेंगी राज ये गहरा

Priyanka Chopra Viral Video: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra, Malti Marie

Priyanka Chopra, Malti Marie

Priyanka Chopra Viral Video: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पीसी के भाई की शादी थी, तो इस शादी ने भी खूब लाइमलाइट चुराई। अंबानी परिवार से लेकर इस शादी में कई खास लोग शामिल हुए। इस बीच अब प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा क्या है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि पीसी अपनी बेटी मालती के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है। वैसे तो पीसी ने मालती का फेस पहले ही रिवील कर दिया था, लेकिन बीते कुछ टाइम से एक्ट्रेस मालती के चेहरे को हाइड कर रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

क्यों बेटी का चेहरा छिपा रही PC?

वीडियो में भी देखा जा सकता है कि प्रियंका ने पैप्स से कहा कि वो मालती कि फोटोज या वीडियो ना लें और वो अपनी बेटी के फेस को छिपा रही हैं। हालांकि, पीसी ने इसके पीछे की वजह का तो खुलासा नहीं किया है, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल जरूर है कि अगर एक्ट्रेस ने पहले मालती का फेस रिवील कर दिया था, तो अब वो फिर से क्यों बेटी का चेहरा छिपा रही हैं। हालांकि, प्रियंका ने मालती का फेस क्यों छिपाया अब इसकी वजह तो वो खुद ही जानती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका कह भी रही हैं कि सॉरी मैं बेबी के साथ हूं अगली बार फोटो देती हूं। एक्ट्रेस के वीडियो पर अब लोगों ने भर भरकर कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर लोगों ने इस पर दिल और फायर इमोजी ही बनाए हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी के लिए इंडिया आई हुई थी।

विज्ञापन

नीलम उपाध्याय से हुई है शादी

बात अगर प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की करें, तो इस शादी से इंटरनेट पर कई फोटोज और वीडियो सामने आए, जिन पर लोगों ने भी खूब प्यार बरसाया। इसके साथ प्रियंका की भाभी की बात करें तो सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय से शादी की है। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही और इस शादी में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के अलावा पूरी जोनस फैमिली भी शामिल हुई। इस दौरान जोनस परिवार ने भी खूब लाइमलाइट चुराई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ