---विज्ञापन---

Priyanka Chopra ने घर पहुंचते ही शुरू की क्रिस्मस की तैयारी, नन्हीं मालती भी आईं नजर

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत की यात्रा खत्म कर लॉस एंजिल्स वापस लौट गईं हैं। घर पहुंचने के बाद वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस पिक में PeeCee को अपनी नन्हीं बेटी के साथ क्रिसमस की […]

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत की यात्रा खत्म कर लॉस एंजिल्स वापस लौट गईं हैं। घर पहुंचने के बाद वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस पिक में PeeCee को अपनी नन्हीं बेटी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आनंद लेते देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने घर में सजे क्रिसमस ट्री को दिखाते हुए पोज दे रही हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Gurmeet-Debina Second Baby: दूसरी बार गुरमीत देबीना के घर में आई नन्हीं परी

 

---विज्ञापन---

वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marry Chopra Jonas) के साथ चिमनी के पास बैठी देखी जा सकती हैं। हालांकि, इसमें भी उनकी बेटी मालती का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

---विज्ञापन---

तस्वीर में प्रियंका ने व्हाइट कलर का स्वेटर पहन रखा है। वहीं क्रिसमस ट्री की ओर इशारे करते हुए उन्होंने तस्वीर पर लिखा- ‘It’s Up’, बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री पूरी तरह से सजा हुआ और चमदार दिख रहा है।

---विज्ञापन---

बता दें, प्रियंका ने यूनिसेफ द्वारा किए गए कार्यों को देखने के लिए लखनऊ का दौरा किया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा की। एक्ट्रेस लंबे समय से यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्हें स्कूली लड़कियों के साथ बातचीत करते देखा जाता रहा है। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ पहुंचकर वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों से लेकर चिकनकारी कुर्ते तक हर खास चीज का आनंद लिया।

अभी पढ़ें An Action Hero Trailer: धांसू एक्शन स्टंट करते दिखे आयुष्मान खुराना, मलाइका अरोड़ा भी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

---विज्ञापन---

मुंबई में रहते हुए, प्रियंका ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Jara) के बारे में एक अपडेट भी साझा किया है। पीटीआई से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि वे 2023 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।

अभी पढ़ें  मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2022 03:06 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola