An Action Hero Trailer: धांसू एक्शन स्टंट करते दिखे आयुष्मान खुराना, मलाइका अरोड़ा भी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
Edited By Ritu Shaw

An Action Hero Trailer: धांसू एक्शन स्टंट करते दिखे आयुष्मान खुराना, मलाइका अरोड़ा भी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
Edited By Ritu Shaw

An Action Hero Trailer: धांसू एक्शन स्टंट करते दिखे आयुष्मान खुराना, मलाइका अरोड़ा भी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से ए ‘एन एक्शन हीरो’ (An Action Hero Trailer) जल्द ही सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने अब इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। 11 नवंबर को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए ट्रेलर ड्रॉप किया, जिसमें उनका दमदार एक्शन देख फैंस का दिमाग चकरा गया है।
ट्रेलर में आयुष्मान के अपोजिट दिग्गज अभिनेता जयदीप अहलावत नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कई बेहतरीन और हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन सीन्स देखे जा सकते हैं। ट्रेलर पर एक नजर डालें तो ये एक्शन और ड्रामा से भरपूर लग रहा है।
आयुष्मान (Ayushmann Khurrana action scene) एक एक्शन हीरो के रूप में काफी प्रॉमिसिंग और आशाजनक दिख रहे हैं। वहीं जयदीप अहलावत विलेन के रोल खूब जंच रहे हैं, जो हरियाणा से है और वहां एक्सेंट को उन्होंने बेहतरीन तरीके से पकड़ा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना को एक फिल्म स्टार के रूप में चित्रित किया गया है। ट्रेलर के मुताबिक आयुष्मान खुराना दोहरी जिंदगी जीते हैं। वहीं उनसे कोई अनहोनी हो जाती है जिसके बाद जयदीप उनसे बदला लेने के लिए उनके पीछे लगे हुए हैं।
फिल्म में एक स्टाइसि सरप्राइज ये भी है कि छइयां छइयां गर्ल मलाइका अरोड़ा लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी। 2 मिनट 44 सेकेंड के ट्रेलर में मलाइका को ग्रीन शिमरी गाउन पहने हुए डांस करते हुए दिखाया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
‘एन एक्शन हीरो’ सिनेमाघरों में 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: