बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 4 जुलाई को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन देखने को मिला।
वीडियो में दिखा एक्शन और मस्ती
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक्शन सीन शूट करती नजर आ रही हैं। एक सीन में वह जोर से दरवाजे पर पैर मारती हैं जिससे वो टूट जाता है। वहीं दूसरे सीन में वह बंदूक लेकर जबरदस्त एक्शन करती दिखती हैं। शूट के दौरान थकने के बाद भी वह फिर से एनर्जी के साथ एक्टिंग करती नजर आती हैं। इसके अलावा वीडियो में उनका मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला, जिसमें वह डांडिया खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा कि इसे घर पर ट्राय ना करें।
फैंस ने जमकर की तारीफ
प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने कहा, ‘मैम, आपकी एनर्जी कमाल की है’ तो किसी ने लिखा, ‘आपसे हमें बहुत मोटिवेशन मिलता है।’ वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘हॉलीवुड के सेट पर डांडिया।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को ग्लोबली रिलीज हो चुकी है। भारत में यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन इल्या नैशुल्लर ने किया है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमेरिका और यूके के नेताओं की मजेदार और रोमांचक कहानी दिखाई गई है।
ये भी पढ़ें- Neena Gupta ने प्यार और रिश्ते पर खुलकर की बात, बोलीं- ‘मैं बहुत शोशेबाज हूं’
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines