Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। देसी गर्ल अक्सर अपने फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मालती की मम्मी अनंत-राधिका की शादी में भारत आई थीं। इस दौरान पीसी ने जमकर लाइमलाइट चुराई। ना सिर्फ एक्ट्रेस के लुक बल्कि उनके डांस ने भी अंबानी की शादी में चार चांद लगाए। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि प्रियंका शादी के बाद तुरंत वापस लौट गई।
प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट
गौरतलब है कि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘The Bluff’ की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में उनका जल्दी वापस जाना लाजिमी था। हालांकि वापस जाते ही प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर किया, जिससे साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस अपने दिल के सबसे करीबी से दूर नहीं रह सकती हैं। दरअसल, कुछ देर पहले पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है कि 42+ घंटे के सफर के बाद, मुझे बस यही चाहिए था।
पोस्ट में दिखी एक्ट्रेस के दिल के टुकड़े की झलक
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में मालती मैरी की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में मालती अपनी मां प्रियंका की गोद में बैठी है। फोटो में मां-बेटी का प्यार साफ झलक रहा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद साफ है कि पीसी अपनी बेटी के बिना नहीं रह सकती हैं और वो उससे बहुत प्यार करती हैं। साथ ही मालती एक्ट्रेस के दिल के सबसे करीब है। वहीं, अब ये पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा गया है। यूजर्स इस पर कमेंट्स के जरिए प्यार लुटा रहे हैं।
यूजर्स ने भी लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो अपनी मां की तरह की मासूम लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दिल की बहुत साफ इंसान हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैम आप इतनी जल्दी क्यों चले गए। एक और यूजर ने कमेंट किया कि प्रियंका, मालती से बहुत प्यार करती हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्ट्रेस के पोस्ट पर कर रहे हैं।
Priyanka Chopra
The Bluff की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका
इतना ही नहीं बल्कि पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा के दौरान का एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि और हम वापस आ गए @australia #thebluff. प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस की एक्साइटमेंट उनके पोस्ट में साफ झलक जाती है।
यह भी पढ़ें- Hina Khan के ब्रेस्ट कैंसर से मां को लगा सदमा! बेटी को बाहों में भरकर खुद को संभालती आई नजर
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
9 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
10 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
12 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
14 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
14 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
15 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
16 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines