Priyanka Chopra refuse to intimate with Anu Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार वजह बनी है उनका हाल ही ANI को दिया एक पॉडकास्ट। इस बातचीत में अन्नू कपूर ने ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जो 13 साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनके साथ एक इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था और अब उस घटना को याद कर अन्नू ने पॉडकास्ट में अपनी बात कही है। अन्नू कपूर ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
मुझे पैसे चाहिए थे इसलिए मैंने एक्टिंग की- अन्नू
बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने इस दौरान सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि राजनेताओं और अपनी जिंदगी को लेकर भी बात की। इस दौरान अन्नू कपूर ने कहा कि राजनेता जब बोलते हैं कि उन्हें जनता की सेवा करने हैं तो वो बहुत बड़ा झूठ बोलते हैं। वहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्होंने एक्टिंग करना शुरू किया क्योंकि उन्हें पैसे चाहिए थे। अन्नू ने कहा ‘ सारी जिंदगी मेरे पिता ने थिएटर में काम करके टेंट में रहकर बिता दिए। मेरी मां 40 रुपये कमाने के लिए 7 किलोमीटर आती जाती थी, इसलिए मुझे पैसे चाहिए थे।’
दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुके अन्नू कपूर से इस पॉडकास्ट में जब देशभक्ति से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘देशभक्ति जो है, वो कोई परफ्यूम नहीं है कि किसी फंक्शन में जाना हो, शादी में जाना हो तो परफ्यूम अच्छा छिड़ककर आना है। देशभक्ति आपके शरीर के धमनियों में 24 घंटे बहने वाली रक्त की धारा है।’
प्रियंका के साथ किस विवाद पर क्या बोले अन्नू?
प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘7 खून माफ’ में काम किया था और इस फिल्म के दौरान एक इंटीमेट सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हाल ही में अन्नू कपूर ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘इस पर खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने मुझे किस करने से मना कर दिया। अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका को कोई समस्या नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को कोई आपत्ति नहीं होती। लेकिन मैं हूं, तो न शक्ल है, न सूरत, न पर्सनालिटी। इसलिए दिक्कत हुई।’
प्रियंका ने 13 साल पहले दिया था बयान
गौरतलब है साल 2011 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी अन्नू कपूर ने इसी तरह की बातें कहीं थीं, जिससे प्रियंका चोपड़ा बेहद नाराज हो गई थीं। उन्होंने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अगर वो इंटीमेट सीन करना चाहते हैं और ऐसी घटिया बातें बोलना चाहते हैं, तो उन्हें दूसरी तरह की फिल्में करनी चाहिए। ऐसे सीन हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं होते। मैं बहुत चिढ़ गई हूं। मुझे नहीं लगता कि उनके लिए ऐसा कहना सही है। उनके बयानों ने मुझे वाकई परेशान कर दिया है। जिस तरह से उन्होंने बात की, वो बहुत गलत था।’
यह भी पढ़ें: ‘मैंने काले हिरण पर गोली नहीं चलाई’, हत्या की धमकियों के बीच वायरल हुआ Salman Khan का वीडियो
संबंधित खबरें
कौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
27 mins ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
2 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
3 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
4 hrs ago'5 राउंड फायरिंग, सामने हमलावर', करीब से चली गोलियां, कैसे बचे टाइगर श्रॉफ?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो-तस्वीर वायरल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines