'मैंने काले हिरण पर गोली नहीं चलाई', हत्या की धमकियों के बीच वायरल हुआ Salman Khan का वीडियो

Salman Khan Old Video on Blackbuck Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने जब काले हिरण शिकार मामले पर अपना बयान दिया था। क्या कुछ कहा था दबंग खान ने, चलिए आपको बताते हैं।

Salman Khan Old Video on Blackbuck Case

Salman Khan Old Video on Blackbuck Case

Salman Khan Old Video on Blackbuck Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, इन दिनों भी सलमान एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काले हिरण के शिकार मामले पर अपना बयान दिया था। चलिए आपको बताते हैं भाईजान ने इस दौरान क्या कुछ कहा था।

विज्ञापन

सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप

हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सलमान ने अपने ऊपर लगे शिकार के आरोपों का खंडन किया था। ये मामला तब से सुर्खियों में है जब साल 1998 में सलमान खान फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन पर और उनके बाकी को-स्टार्स पर राजस्थान के एक गांव में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

इस विवाद ने सलमान को कई बार कानूनी पेचीदगियों में फंसाया है। साल 2016 में उन्हें इस मामले से बरी किया गया था, लेकिन 2018 में फिर से दोषी ठहराया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस केस ने सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गिरोह के साथ भी मुश्किल में डाल दिया, जो काले हिरणों को पवित्र मानते हैं।

सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल

इसी बीच अब सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान ने इस पूरे मामले पर बात की थी। साल 2008 में ‘इंडिया टुडे’ को दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा। सलमान ने कहा था कि मैंने काले हिरण पर गोली नहीं चलाई थी। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि अगर उन्हें पता होता कि ये प्रजाति संकट में है, तो वो ऐसा कभी होने नहीं देते। जब पत्रकार ने पूछा कि क्या वो इस मामले में अकेले दोषी हैं, तो सलमान ने कहा, ‘इसका कोई मतलब नहीं।’

विज्ञापन

वीडियो में सलमान का ये भी कहना था कि जेल में उनका समय बहुत मजेदार था, जिससे उनके फैंस और भी ज्यादा कंफ्यूज हो गए। कई नेटिजन्स ने इस पर अपनी-अपनी राय दी थी और कई लोगों ने सलमान को निर्दोष मानने वाले तर्क भी दिए।

विज्ञापन

सलमान करेंगे ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी

काम की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं, इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी अपने चुलबुल पांडे के किरदार में एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे। अब सलमान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ है, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। तमाम सुरक्षा के खतरों के बीच सलमान इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ