Priyanka Chopra On Returning To Indian Films: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. पीसी से जुड़े हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आया है, जो आते ही वायरल हो गया. इसके अलावा देसी गर्ल ने इंडियन फिल्मों में वापसी पर क्या कहा? आइए जानते हैं…
फिल्म SSMB29 से पीसी का लुक
दरअसल, आज बुधवार को फिल्म SSMB29 का लुक आने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर #AskPCJ सेशन किया. इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से कई सवाल किए. फैंस से बातचीत के दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या यह भारतीय सिनेमा में आपकी शानदार वापसी है या पीसीजे का नया दौर है?
क्या बोलीं देसी गर्ल?
फैन के इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने अपना जवाब देते हुए कहा कि उम्मीद है कि एक नया दौर और भारतीय फिल्मों में मेरी वापसी, मुझे यकीन नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि यह अविश्वसनीय होगा. सोशल मीडिया पर पीसी के इस कमेंट की खूब चर्चा हो रही है. इसके अलावा फिल्म SSMB29 से एक्ट्रेस का लुक आने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं.
फैंस ने लुटाया प्यार
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB29 से अपना लुक शेयर किया. इस लुक में पीसी ने येलो कलर की साड़ी पहनी है और उनके हाथ में गन है. पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा कि वो दिखने से कहीं बढ़कर है, मंदाकिनी को हेलो कहो. #ग्लोबट्रॉटर.
फिल्म की रिलीज का इंतजार
देसी गर्ल का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया. ग्लोबट्रॉटर से प्रियंका का पहला लुक चर्चा का विषय बन गया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है.
यह भी पढ़ें- Hema Malini को नहीं मिलेगा Dharmendra की प्रॉपर्टी का कोई हिस्सा, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines