Hema Malini को नहीं मिलेगा Dharmendra की प्रॉपर्टी का कोई हिस्सा, आखिर क्या है वजह?

Hema Malini, Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की दो शादी हुई हैं. एक्टर की पहली वाइफ का नाम प्रकाश कौर है और दूसरी वाइफ का नाम हेमा मालिनी है. हीमैन ने हेमा से प्रकाश को बिना तलाक दिए शादी की थी.

Hema Malini, Dharmendra

Hema Malini, Dharmendra. image credit- social media

Hema Malini, Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत अभी ठीक है. एक्टर अपने परिवार के साथ अपने घर में ही हैं और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है. इस बीच चर्चा हो रही है कि हेमा मालिनी, धर्मेंद्र की दूसरी वाइफ हैं, लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस को उनकी प्रॉपर्टी में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा? अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? तो आइए जानते हैं…

क्या बोले वकील?

गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से तब शादी की थी, जब वो पहले से शादीशुदा थे. हीमैन ने अपनी पहली वाइफ प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए ही हेमा से शादी की थी. इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट के वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने एबीपी न्यूज से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी में हेमा मालिनी को कोई हिस्सा नहीं मिलेगा.

हिंदू मैरिज एक्ट

इसकी वजह ये है कि प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना एक्टर ने दूसरी शादी की थी. इस लिहाज से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत उनकी शादी वैध नहीं मानी जाती है. इसलिए हेमा को अपने पति की दौलत में से कुछ नहीं मिलेगा. हालांकि, अगर कोर्ट इस शादी को वैध मान लें या फिर खुद हीमैन अपनी वयीसत में हेमा को हिस्सा देना चाहे, तो ही उन्हें हिस्सा मिलेगा.

ईशा और अहाना को मिलेगा हिस्सा?

बता दें कि धर्मेंद्र के पास 450 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है. ना सिर्फ हेमा बल्कि सवाल ये भी है कि क्या ईशा और अहाना, जो धर्मेंद्र और हेमा की बेटी हैं, उन्हें इस प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलेगा या नहीं? इसका जवाब देते हुए एडवोकेट कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि अमान्य शादी से पैदा हुए बच्चों को कानूनी अधिकार से संपत्ति में हिस्सा मिलेगा. ऐसे में ईशा और अहाना को उनका हक मिलेगा और वो अपने पिता की प्रॉपर्टी में बराबर की हकदार हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ