Priyanka Chopra Photoshoot With Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहला फोटोशूट करवाया है। जबसे अभिनेत्री मां बनी है वह बेटी मालती के साथ अपना ज्यादातर समय बिता रही हैं.
इसके साथ ही प्रियंका ने अपने फैंस को पहले फोटोशूट की झलक भी दिखाई हैं। हालांकि इस बार भी अभिनेत्री ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखया हैं, लेकिन मां और बेटी के इस क्यूट फोटोशूट को लोगों ने खूब पसंद किया है।
प्रियंका और बेटी मालती का पहला फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और बेटी मालती के साथ पहले फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा फ्लोर पर बैठी हैं और पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होंने इस फोटोशूट में रेड कलर का वनपीस पहना है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लगी रही हैं और बेटी मालती ने भी मैचिंग कलर के ही कपड़े पहने हैं।
और पढ़िए – Anant-Radhika Engagement: अनंत और राधिका ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी, गुजराती रीति रिवाज से हुई सगाई
और पढ़िए – शाहरुख से लेकर दीपिका, ऐश्वर्या तक… Anant-Radhika की Engagement में शामिल हुए ये सितारे, देखें फोटोज
इस बार भी नहीं दिखाया बेटी का चेहरा
प्रियंका चोपड़ा ने इस बार भी अपनी बेटी के चेहरे को छुपाया हैं। इस फोटोशूट में भी एक्ट्रेस ने बेटी के फेस को नहीं दिखाया है। जिसके चलते फैंस उन्हें कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘बेहद खूबसूरत तस्वीर’ वहीं दूसरे ने लिखा हैं कि ‘स्टनिंग फोटो’, साथ ही एक और जर ने कमेंट किया है कि ‘आप दोनों बहुत प्यार लग रही हो’। साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने हार्ट इमोजी की बारिश कर रखी हैं।
एक्ट्रेस का छलका दर्द
प्रियंका का कहना है कि उन्हें मेडिकल प्रॉब्लम हैं और इस वजह से वह खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। ‘मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं तो ये जरूरी था कि अगर हम बच्चे का सोचे तो सरोगेसी से ही बच्चा करें। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये मौका मिला। हम अपनी सरोगेट के प्रति काफी थैंकफुल है, जिसने 6 महीनों तक हमारे अनमोल तोहफे का ख्याल रखा है।’
एक साल की हो गई ‘मालती’
2018 में प्रियंका और निक जोनास ने शादी की थी और बीते साल इंस्टाग्राम पर एक कंबाइन पोस्ट में दोनों ने जनवरी में अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। मालती मैरी का नाम उनकी दोनों माओं के मिडिल नाम से प्रेरित है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ रूसो ब्रदर्स और सैम ह्यूमन के साथ लव अगेन में दिखाई देंगी। साथ ही वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी लीड रोल में हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines