प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती के लिए बेहद खास हैं और हर पल उसके साथ बिताना पसंद करते हैं. हाल ही में निक ने जे शेट्टी के पॉडकास्ट में याद किया कि मालती के जन्म के समय उनके लिए कितने मुश्किल दिन थे. उन्होंने बताया कि जन्म के बाद उनकी बेटी का वजन काम और स्वास्थ्य नाजुक था. निक ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि अब उन्हें उसका ‘मैजिक एक्सपीरियंस’ महसूस करने का मौका मिलता है, और अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए.’
निक जोनस ने खुलासा किया कि जन्म के समय मालती का वजन बहुत काम था. सिंगर ने वह अनुभव साझा किया जो उन्होंने और प्रियंका ने उसकी जन्म के बाद महसूस किया. निक ने कहा, ‘वह बेहद नाजुक हालत में आई थी, और इसके बारे में मैंने पहले कभी नहीं बताया. हमें उम्मीद थी कि वह अप्रैल में आएगी, लेकिन अचानक कॉल आई कि वह जल्दी जन्म लेने वाली है. जब हम अस्पताल पहुंचे, वह केवल 1 पाउंड 11 औंस की थी और उसका शरीर नीला था.’ उन्होंने यह भी बताया कि NICU में नर्सों ने उसे कैसे संभाला और उसकी देखभाल की.’
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने चला बड़ा दांव: ‘किंग’ के बाद इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, फैंस बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’
कब हुआ था प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म?
आपको बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था. हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसका फोटो निक में अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इस फोटोज में साफ देखा जा रहा है कि निक और प्रियंका एक स्विमिंग में पूल में नजर आ रहे हैं और बेटी मालती एक वाटर ट्यूब में बैठी हुई नजर आ रही है. लेकिन निक ने फोटोज शेयर करते वक्त बेटी के फेस पर हार्ट वाली इमोजी लग दी हैं.
यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का सामने आया सच, नंदीश संधू ने खोला राज
मालती के लिए निक-प्रियंका ने अस्पताल में बिताए 12-12 घंटे
निक ने बताया कि मालती के लिए अस्पताल में हर दिन वह और प्रियंका 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे. ‘यह समय कोविद-19 का था, इसलिए हमने साढ़े तीन महीने तक हॉस्पिटल में लगातार शिफ्ट में काम किया. मुझे अभी भी उसकी खुशबू याद है, कुछ पल हमेशा दिल को छू जाते हैं. हर दिन वहां रहना और ऐसे ही हालात से गुजर रहे दूसरे परिवारों को देखना, एक साथ डरावना और सुकून देने वाला अनुभव था. मालती ने साढ़े तीन महीने तक लड़ाई लड़ी और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ा. छह ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई, और अंततः हम उसे घर ले आए.’
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
37 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines