Joe Jonas And Sophie Turner: ग्लोबल आइकॉन बनी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के बाद अपने ससुराल वालों के साथ अक्सर समय बिताती नजर आती हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की फैमिली बेहद प्यारी है। जोनस ब्रदर्स अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ब्लेस्ड हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे फैंस भी दंग रह जाएंगे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि जोनस फैमिली में उथल पुथल चल रही है। लेकिन घबराने की बात नहीं है प्रियंका और निक के बीच सब कुछ ठीक है।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant लेंगी अपने पति के खिलाफ बड़ा एक्शन, फिर बढ़ सकती हैं Adil Khan Durrani की मुसीबतें
प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी की रिश्ते में आई दरार!
लेकिन प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी की रिश्ते में दरार पड़ने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) और पॉपुलर सिंगर जो जोनस (Joe Jonas) का रिश्ता जल्द ही खत्म हो सकता है। दरअसल, अब इनके डाइवोर्स लेनी की खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कपल ने शादी के चार साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। ये खबर पढ़कर सभी फैंस भी हैरान हैं।
Image Credit : Google
शादी को हुए 4 साल
बता दें, सोफी टर्नर और जो जोनस ने साल 2016 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय की डेटिंग के बाद कपल ने अक्टूबर 2017 में सगाई की और मई 2019 में लास वेगास में सीक्रेट वेडिंग कर फैंस को बड़ा सप्राइज दिया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके बाद फैंस का भी दिल टूट गया है। जो जोनस और सोफी टर्नर के तलाक (Sophie Turner and Joe Jonas Divorce) की खबर ने सभी को परेशान कर दिया है।
इतने समय से चल रही खटपट
खबरों की मानें तो इन दोनों में पिछले 6 महीने से खटपट चल रही है। कपल का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। इनके इस बिगड़े रिश्ते का असर इनकी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। बता दें, हाल ही में जब जो जोनस को स्पॉट किया गया था तब उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है। ऐसे में ये अफवाह और भी तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक अपने तलाक की खबर पर जो जोनस और सोफी टर्नर ने कुछ भी नहीं कहा है।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
16 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines