Priyanka Chopra And Nick Jonas Video: “सिटाडेल” एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह प्रियंका चोपड़ा ही छाई हुई हैं। एक बार फिर उनका और निक जोनस का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियों में कपल रोम की सड़कों पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
रोम में मस्ती कर रहा है कपल (Priyanka Chopra And Nick Jonas Video)
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज कौन नहीं जानता। देश से लेकर विदेश तक वे लोगों के बीच काफी पॉपलुर हैं। इसी पॉपुलारिटी के चलते वे कुछ भी करती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं। आज एक बार फिर वे अपने पति निक जोनस के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं और पल भर में लोग उनके वीडियो के मुरीद बन चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः Fast X Trailer 2: एक्शन और थ्रिल से भरपूर फास्ट एक्स का दूसरा ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
निक जोनस ने पोस्ट किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोम में वेकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। इसका सबूत है निक जोनस का लेटेस्ट वीडियो जो एक्टर और सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। इस लेटेस्ट वीडियो में कपल रोम की सड़कों पर ढेर सारी मस्ती और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक-दूसरे को लिप किस किया और इसके बाद दोनों आइसक्रीम खाते हुए नजर आए। निक जोनस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘रोम।’
अब कपल उनकी वीडियो पर रिएक्ट करने के साथ ही साथ जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट तो व हीं दूसरे फैन ने लिखा- ‘रोमांटिक कपल।’
ये भी पढ़ेंः Dasara OTT Release Date Out: ‘दसरा’ की ओटीटी रिलीज डेट आउट, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?
सिटाडेल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही “सिटाडेल” (Citadel) में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इसी सीरीज के प्रमोशन के चलते एक्ट्रेस कई इवेंट में नजर आ चुकी हैं। आए दिन वे इसके प्रमोशन में लगी हुई हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत भी आई थीं और वेब सीरीज का प्रमोशन भी किया था। उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी थी। प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज “सिटाडेल” (Citadel) का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines