Fast X Trailer 2: एक्शन और थ्रिल से भरपूर फास्ट एक्स का दूसरा ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Fast X Trailer 2

Fast X Trailer 2

Fast X Trailer 2: हॉलीवुड की वेब सीरीज के लोग बहुत क्रेजी रहते हैं। फैंस बहुत बेसब्री से इनका इंतजार करते हैं।

विज्ञापन

इस बीच अब हॉलीवुड की चर्चित सीरीज ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की अगली फिल्म ‘फास्ट एक्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसको लेकर फैंस का एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ गया है। दुनियाभर में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के बहुत फैंस है और अब ‘फास्ट एक्स’ का दूसरा ट्रेलर आने के बाद फैंस बहुत खुश हो गए है।

विज्ञापन

‘फास्ट एक्स’ का ट्रेलर रिलीज

बता दें कि ‘फास्ट एक्स’ के ट्रेलर को यूनिवर्सल पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल का तड़का है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर में तूफानी कार राइड भी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बताते चलें कि ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तर देगी और फैंस को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की ये फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, अब फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर को देखकर फैंस में इस फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

फिल्म ‘फास्ट एक्स’ के ट्रेलर में एक्शन से भरे कई हैरतअंगेज सीक्वेंसेज हैं, जो दर्शको को खूब भा रहे हैं। वहीं, इसमें पुरानी दुश्मनी के साथ कुछ नये भी दुश्मन लौटे हैं और इस फिल्म का निर्माण नील एच मॉरिट्ज, विन डीजल, जस्टिन ली, जेफ जेफ किरशेनबॉम और समंथा विन्सेंट ने किया है। वहीं, फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इसकी जिम्मेदारी लुइस लेटेरियर ने संभाली है।

फैंस में फिल्म को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट

वहीं, अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विन डीजल के साथ मिशेल रॉड्रिग्ज, टायरीस गिब्सन, क्रिस ब्रिजेज, जेसन मोमोआ, जेसन स्टेथमजॉन सीना, सुंग कांग अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। साथ ही हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरोन, नेथली इमैनुअल भी इस फिल्म में अपने एक्शन से दर्शकों को लुभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ