Priyanka Chopra Nick Jonas LipLock: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी माल्ती के साथ अमेरिका में अपनी जिंदगी का बेस्ट टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका जब भी अपनी अपने शूट से फ्री होती हैं तो वो सीधा अपने परिवार के साथ अपना समय बिताने के लिए कहीं ना कहीं वेकेशन्स पर भी जाती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इसके चलते उनके फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह है दोनों के बीच का लिपलॉक। जी हां इस वीडियो में दोनों एक साथ अपने इंटीमेट मूमेंट को भी फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका-निक का वीडियो हुआ वायरल
दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका और निक एक रोमांटिक पल को शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने कई लोगों को चौंका दिया है और अलग-अलग रिएक्शन अब लोगों की तरफ से देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है गया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विमिंग पूल के पास खड़े हैं। निक जोनस ने अपने सेल्फी कैमरे के साथ वीडियो शूट किया, जिसमें दोनों के बीच एक लिपलॉक सीन शामिल है। इस मूमेंट को लेकर प्रियंका चोपड़ा की खुशी साफ झलक रही है, और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
वीडियो पर लोगो के आए रिएकशन्स
सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर आने लगीं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को देखते ही अपनी निराशा जाहिर की है और सवाल उठाए हैं कि क्या ऐसा सार्वजनिक रूप से करना सही है। एक यूजर ने लिखा, “सेंसर्स बोर्ड वाले कहां हैं? खुलेआम चुम्मा ले रहे हैं।” जबकि एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “लोगों की तो चाहत बहुत है और कोई ऐसा भी है जो बस उन्हें देखकर खुश है।” इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए हैं जैसे कि “वाह, कितना पारिवारिक माहौल है,” और “सेक्सी कपल।”
प्रियंका-निक बेहद पॉपुलर कपल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर एक बेहतरीन कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों का रोमांटिक स्वभाव और एक-दूसरे के प्रति प्यार हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में प्रियंका और निक भारत आए थे और उनका स्वागत धूमधाम से किया गया था। प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और लंबे समय से भारत में नजर नहीं आई हैं। प्रियंका और निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 X Review: ‘सरकटे’ ने थिएटर में मचाया आतंक, स्त्री 2 के साथ किसे देख चौके फैंस?
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
37 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines