Priyanka Chahar Choudhary को मिला इस बॉलीवुड एक्टर के साथ इश्क फरमाने का मौका, फर्स्ट लुक भी हुआ रिवील

Priyanka Chahar Choudhary New Project

Image Credit : Google

Priyanka Chahar Choudhary New Project: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की अब लॉटरी लग गई है। उडारियां और बिग बॉस से फेम हासिल करने के बाद उन्हें धड़ाधड़ प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। एक्ट्रेस अबतक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। वहीं, अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही प्रियंका चाहर चौधरी एक बड़े बॉलीवुड एक्टर के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आने वाली हैं।

रणदीप हुड्डा के साथ इश्क फरमाने का मिला चांस

दरअसल, अब प्रियंका चाहर चौधरी को बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ ऑन स्क्रीन इश्क फरमाने का चांस मिला है। यानी जल्द ही अब वो रणदीप हुड्डा के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें, इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब इनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कई डिटेल्स सामने आ गई हैं। साथ ही रणदीप और प्रियंका के प्रोजेक्ट से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है। सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस लाल सलवार सूट, चूडा और मंगलसूत्र पहने बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने एक टिपकल पंजाबी दुल्हन का लुक लिया है।

Priyanka Chahar Choudhary New Project

Image Credit : Google

फर्स्ट लुक हुआ आउट

वहीं, रणदीप हुड्डा इस तस्वीर में ब्लू शर्ट, ब्राउन पैंट, वेस्टकोट और मफलर पहने हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों को देखकर साफ समझ आ रहा है कि ये न्यूली वेड कपल बनकर दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रोजेक्ट की स्टोरी रोमांटिक ड्रामा होगी। तस्वीर में इनकी फ्रेश केमिस्ट्री की झलक दिखाई दे रही है। ऐसे में फैंस भी इनके लुक को देखकर बेकाबू हो गए हैं।

ये है प्रोजेक्ट का नाम

हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है कि ये एक टीवी शो होगा, बॉलीवुड फिल्म होगी या फिर वेब सीरीज। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रणदीप हुड्डा और प्रियंका चाहर चौधरी को एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ में कास्ट किया गया है, जिसका नाम ‘जोहराजबीं’ हो सकता है।

Priyanka Chahar Choudhary New Project

Image Credit : Google

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स

बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने टीवी शो उडारियां से इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। इसके बाद वो बिग्ग बॉस में नजर आई। अब वो लगातार म्यूजिक वीडियो करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ रणदीप की फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ रिलीज के लिए तैयार है। इसमें वो वीर सावरकर के किरादर में दिखाई देने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ