---विज्ञापन---

एक तरफ ब्रेकअप, दूसरी ओर मौज-मस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी का लेटेस्ट पोस्ट क्या?

प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चर्चा हो रही है कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों की ओर से ही कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस बीच अब प्रियंका का पोस्ट चर्चा में आ गया है। अब आप सोच रह होंगे कि इस पोस्ट में ऐसा क्या है? तो आइए जानते हैं…

प्रियंका और अंकित का ब्रेकअप

दरअसल, जैसे ही प्रियंका और अंकित के ब्रेकअप की रूमर्स आई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। वहीं, लोगों ने प्रियंका के इंस्टाग्राम पर भी ताक-झांक करना शुरू कर दिया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपने होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।

---विज्ञापन---

प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट

इस होस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि रंग बरसे, मस्ती भी बरसे, इस होली पर रंग और थोड़ा पागलपन भी परोसें। वहीं, अब प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि अंकित को अनफॉलो? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या चल रहा है?

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप सुंदर लग रही हैं। एक और ने कमेंट किया कि इंटरनेट पर क्या बातें हो रही हैं? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने प्रियंका के पोस्ट पर किए हैं। वहीं, अगर प्रियंका और अंकित की बात करें तो दोनों की जोड़ी ‘उडारियां’ से फेमस हुई थी। इसके बाद दोनों बिग बॉस सीजन 16 में भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

हमेशी उड़ी अफवाह

इसके बाद से लगातार दोनों के रिलेशन में होने की अफवाह आती रही। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को दोस्त ही बताया और कभी रिलेशन की अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया। अब दोनों के अलग होने की भी अफवाह को हवा मिली हुई है।

यह भी पढ़ें- लॉ स्टूडेंट पर क्यों फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा? वडोदरा सड़क हादसे से जुड़ा मामला

First published on: Mar 16, 2025 01:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola