लॉ स्टूडेंट पर क्यों फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा? वडोदरा सड़क हादसे से जुड़ा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बना हुआ है। इंटरनेट पर इस पोस्ट को लेकर बातें भी हो रही हैं। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या है?

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी जाह्नवी कपूर के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर गुस्से से तिलमिलाती नजर आई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जाह्नवी कपूर ने नाराजगी जाहिर की? तो आइए जानते हैं…

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में जाह्नवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस पर लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अपने पोस्ट को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा कि ये बहुत ही ज्यादा डरावना और गुस्सा दिलाने वाला है। सोचकर भी मन खराब हो जाता है कि कोई भी इस तरह का बिहेवियर कैसे कर सकता है?

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- जाह्नवी 

जाह्नवी कपूर ने आगे लिखा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, फिर चाहे वो नशे में ही क्यों ना हो? जाह्नवी कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गुरुवार की देर रात को वडोदरा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

महिला की हुई थी मौत

करेलीबाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी थी और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इतना ही नहीं बल्कि अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी रक्षित चौरसिया (20) ने कथित तौर पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए नियंत्रण खोया और राहगीरों को कुचल दिया था। वहीं, अब जाह्नवी ने इसी मामले में गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ