✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingIran Israel WartmcWeatherPetrol Price

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / एंटरटेनमेंट / Prince Narula बने पिता, Yuvika Chaudhary ने दिया पहले बेबी को जन्म

Prince Narula बने पिता, Yuvika Chaudhary ने दिया पहले बेबी को जन्म

Prince Narula Yuvika Chaudhary Welcomes Baby: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल के घर नन्हा मेहमान आया है और अब उनकी लाइफ की एक नई शुरुआत हो गई है।

Edited By: Ishika Jain | Updated: Oct 20, 2024 15:54
Prince Narula Yuvika Chaudhary Welcomes Baby

---विज्ञापन---

Prince Narula Yuvika Chaudhary Welcomes Baby: टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के फैंस के लिए गुड न्यूज है। अब ये क्यूट कपल फाइनली पेरेंट्स बन चुके हैं। जब से युविका चौधरी के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब इनके घर किलकारियां गूंजेगी। अब फैंस की ये इच्छा भी पूरी हो गई है। युविका ने बेबी को जन्म दे दिया है। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद मां बन गई हैं।

प्रिंस और युविका को हुई बेटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युविका ने शनिवार की शाम ही बेटी को जन्म दिया है। अब इस गुड न्यूज को प्रिंस नरूला के पिता जोगिंदर नरूला कन्फर्म भी कर चुके हैं। इस वक्त कपल और उनकी फैमिली बेहद खुश है। घर में बेटी के आने से रौनक आ गई है। हालांकि, अभी तक कपल ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। फैंस भी युविका और प्रिंस के पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी को उस मोमेंट का वेट है जब कपल एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेबी गर्ल के जन्म की घोषणा करेगा।

बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी लव स्टोरी

आपको बता दें, इन दोनों की लव स्टोरी एक रियलिटी शो से शुरू हुई थी। युविका और प्रिंस पहली बार बिग बॉस के घर में मिले थे। 'बिग बॉस 9' (Bigg Boss 9) में प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात हुई थी। शो में ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज कर दिया था। हार्ट शेप की रोटी बनाकर प्रिंस ने एक बेहद रोमांटिक अंदाज में नेशनल टीवी पर युविका से अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। वहीं, साल 2018 में कपल शादी के बंधन में बंध गया। यह भी पढ़ें: Vivian या Rajat किसे मिलेगा Bigg Boss के घर का कंट्रोल? आज रात Salman Khan के सामने होगा फैसला

 प्रेग्नेंसी के लिए IVF का लिया सहारा

वहीं, कुछ दिनों पहले युविका ने अपने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो IVF की मदद से प्रेग्नेंट हुई हैं। अब वो फाइनली मां बन गई हैं और उनकी और प्रिंस की लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है। इन खुशियों से ये दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। अब सभी को इस बेबी गर्ल की एक झलक पाने की बेचैनी हो रही है। हो सकता है कि जब युविका हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हों तो उनकी बेटी की कोई तस्वीर सामने आ जाए।


Topics:

Prince Narula

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.