Prime Video Trending Movies-Web Series: दर्शकों के मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती हैं। पिछले दिनों ही जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर के बाद जियो हॉटस्टार पर नए-नए कंटेंट स्ट्रीम किए गए हैं। इसी तरह प्राइम वीडियो पर कुछ फिल्में और वेब सीरीज इस वक्त ट्रेंड कर रही हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। अगर आपने इन फिल्मों और सीरीज को अभी तक नहीं देखा है, तो यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
Game Changer
साउथ सुपरस्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ जनवरी में रिलीज हुई थी। पॉलिटिकल-ड्रामा पर बेस्ड ये फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 1 पर ट्रेंड कर रही है।
The Mehta Boys
बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी इमोशनल फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की कहानी आपको भी इमोशनल कर देगी।
यह भी पढ़ें: Netflix के 5 ट्रेंडिंग डेटिंग शो को टक्कर देगा JioHotstar का ‘Engaged’, क्या है थीम?
Paatal Lok 2
एक्टर जयदीप अहलावत और तिलोत्तमा शोम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ को 17 जनवरी, 2025 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। इसके बाद से ये सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही है। ‘पाताल लोक’ का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था।
Bagman
अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो प्राइम वीडियो पर पिछले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैगमैन’ देख सकते हैं। कोलम मैक्कार्थी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को IMDb पर 4.6 की रेटिंग मिली है।
Beast Games
अगर आपको गेमिंग का शौक है और पिछले साल 2024 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ रियलिटी शो ‘बीस्ट गेम’ आपने अभी तक नहीं देखा है, तो टाइम निकालकर इसे देख सकते हैं।
Gaami
पिछले साल 2024 में रिलीज हुई एडवेंचर-ड्रामा फिल्म ‘गामी’ साउथ की फिल्म है, जो तेलुगु भाषा में प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Sivarapalli
प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ तो आपने देखी ही होगी। इस सीरीज का तेलुगु रीमेक ‘शिवरपल्ली’ है, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इस सीरीज को आप देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines