Prime video Trending Movie-Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम विडियो (Prime video) पर बहुत सारी वैरायटी में कंटेंट मौजूद हैं जो लोगों को एंटरटेन करते हैं। इन दिनों प्राइम वीडियो पर ऐसी बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं जो इंडिया में काफी ट्रेंड कर रही हैं। एक्शन से लेकर रोमांटिक और थ्रिलर हर तरह का कंटेंट आपको घर बैठे देखने को मिल जाएगा। अगर आप जनवरी की सर्दी में घर से बाहर नहीं निकलना चाहते तो इन 7 मोस्ट ट्रेंडिंग वेब सीरीज और फिल्मों के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं। आइए देख लेते हैं जल्दी से ट्रेंडिंग लिस्ट के बारे में…
1. पाताल लोक
इन दिनों प्राइम वीडियो पर जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक ने कब्जा किया हुआ है। ये इतनी ज्यादा पसंद की जा रही है कि मोस्ट वॉच वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में आया था। अब 5 साल के बाद सीजन 2 आ गया है।
2. विदुथलाई 2
साउथ इंडस्ट्री के सिनेस्टार अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म विदुथलाई 2 भी प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पिछले साल सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ गई है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि मूवी मोस्ट वॉच्ड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में हॉस्टल की खिड़की से कूदकर कहां जाते थे Amitabh Bachchan? ‘बिग बी’ का शॉकिंग खुलासा
3. आई वॉन्ट टू टॉक
अभिषेक बच्चन की आई वॉन्ट टू टॉक भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि सिनेमाघरों में ये मूवी फ्लॉप साबित हुई। ये मूवी रियल बेस्ड है, जिसमें एक ऐसे आदमी की कहानी को दिखाया गया है जिसके गले में कैंसर हो जाता है, और डॉक्टर बोल देते हैं कि अब आपके पास सिर्फ 100 दिन हैं। लेकिन होता इसके बिल्कुल विपरीत है।
4. सिंघम अगेन
अजय देवगन की सिंघम अगेन को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं जो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इस मूवी ने सिनेमाघरों में भी गर्दा उड़ाया और अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है।
5. मिस यू
साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ की फिल्म मिस यू भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये एक रोमांटिक फिल्म है जो प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं।
इस फिल्म की कहानी रोमांटिक है लेकिन सोबर भी है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: KBC 16: 60 बच्चों को पढ़ाने वाले बिहार के शिक्षक जीते सिर्फ 10 हजार, इस सवाल पर अटकी गाड़ी
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines