KBC 16 में आए शिक्षक की एक गलती पड़ी भारी, सिर्फ 10 हजार लेकर गए घर

Amitabh Bachchan KBC 16: सोनी टीवी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में बीते दिन बिहार के कटिहार से बिनोद कुमार बतौर कंटेस्टेंट आए। हालांकि वो अच्छा खेल रहे थे, लेकिन अपनी एक गलती की वजह से सिर्फ 10 हजार जीतकर ही घर को गए। आइए आप बताइए उस प्रश्न का उत्तर…

KBC 16

KBC 16

KBC 16: शानदार, ज्ञानदार और दमदार शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) एक ऐसा शो है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी देखना पसंद करते हैं। इस शो की सबसे बड़ी खास बात ये है कि आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर बिना किसी झिझक के देख सकते हैं। बीते दिन शो में आए कंटेस्टेंट बिनोद कुमार चौरसिया ने अच्छा गेम खेला, लेकिन अपनी एक गलती की वजह से वो सिर्फ 10 हजार ही जीत पाए और घर को गए। अब आप बताइए की क्या आप जानते हैं उस प्रश्न का उत्तर साथ ही बिनोद की जर्नी के बारे में भी जान लेते हैं…

विज्ञापन

60 बच्चों को पढ़ाते हैं बिनोद

बिहार कटिहार से आए बिनोद कुमार चौरसिया ने बीते दिन केबीसी 16 के सेट पर आ अपने ज्ञान का परिचय दिया। बिनोद ने सेट पर अपनी स्ट्रगल स्टोरी भी बताई। उन्होंने कहा कि वो कोचिंग सेंटर चलाते हैं। इससे पहले वो एक कोचिंग में जाते थे पढ़ाने के लिए जहां से वो सिर्फ 5-6 हजार रुपये ही कमा पाते थे। ऐसे में उन्होंने अपना खुद का इंस्टिट्यूट ओपन कर लिया जिसमें अभी वो 60 बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

खुद बनवाए बच्चों के लिए बेंच

बिनोद ने बताया कि जिन बेंच पर बैठकर बच्चे पढ़ रहे हैं वो उन्होंने खुद बनवाए हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो मार्केट से बेंच खरीदते ऐसे में उन्होंने घर में पड़े पुराने पलंग और दरवाजों की लकड़ी से कारपेंटर के साथ मिलकर बेंच बनवाए। बिनोद ने बताया कि उनके खून पसीने की कमाई इस इंस्टीट्यूट में लगी है।

विज्ञापन

एक चूक पड़ी भारी

बिनोद कुमार चौरसिया ने अच्छा गेम खेला लेकिन उनकी एक गलती उन्हीं पर भारी पड़ गई।इस प्रश्न पर बिनोद की गाड़ी अटक गई। आइए जान लेते हैं कि क्या था वो प्रश्न और उसका उत्तर।

प्रश्न: 2024 में, इलो रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी कौन बने?

विज्ञापन

ऑप्शन

A. डी गुकेश
B. विदित गुजराती
C. आर प्रागनानंदा
D. अर्जुन एरिगैसी

विज्ञापन

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर बिनोद के पास नहीं था और उन्होंने डबल डीप ले सबसे बड़ी गलती कर दी। उन्होंने पहले जवाब में ऑप्शन ए यानी डी गुकेश का नाम लिया जो गलत था। इसके बाद आर प्रागनानंदा का नाम लिया वो भी गलत था। इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन डी यानी अर्जुन एरीगैसी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ