Prime Video Trending Thriller Movie: बॉलीवुड में कई मूवीज ऐसी बनी हैं जो अंडररेटेड साबित हुईं। भले ही मूवी की कहानी कितनी भी अच्छी हो लेकिन ये मूवीज ऑडियंस की नजरों से छुपी रह गईं। आज हम ऐसी ही एक मूवी की बात कर रहे हैं जो बॉलीवुड की अंडररेटेड मूवीज की लिस्ट में शामिल है। मूवी की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है और ये प्राइम वीडियो पर अब भी ट्रेंड कर रही है। अभिषेक बनर्जी की इस मूवी का नाम ‘स्टोलन’ है। अभिषेक ने लीड रोल इतना बखूबी से निभाया है कि उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर मूवी के जरिए ही दिल जीत लिया। चलिए जानते हैं इस मूवी की कास्ट और मूवी की कहानी किस पर आधारित है?
यह भी पढ़ें: Prime Video पर छुपी 1 घंटे 50 मिनट की थ्रिलर मूवी, जिसके क्लाइमैक्स के सामने Drishyam भी फेल
मूवी की कहानी
अभिषेक बनर्जी की ये मूवी साल 2023 में बनी थी लेकिन इसे 2025 में जून में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। मूवी में दो भाईयों की कहानी को दिखाया गया है जिन पर बच्चा चोरी करने का आरोप लग जाता है और लोग उनकी जान के पीछे पड़े होते हैं। मूवी की कहानी इन दोनों भाई की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे वो इस आरोप से बचकर अपनी जान बचा पाते हैं।
क्लाइमेक्स में ट्विस्ट
मूवी की कहानी एक रेलवे स्टेशन से शुरू होती है। जहां एक महिला का बच्चा चोरी हो जाता है। गौतम बसंल और रमन बसंल नाम के दो भाई उस महिला की मदद करते हैं। हालांकि इन दोनों भाईयों पर ही बच्चा चोरी का इल्जाम लग जाता है। मूवी में दोनों भाई बच्चे को ही ढूंढते दिखाई देते हैं। बीच-बीच में आपको हर सीन सस्पेंस से भरा दिखाई देगा जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मूवी का क्लाइमेक्स खुशी और दुख दोनों से भरा है। डिटेल में मूवी के बारे में हर चीज जानने के लिए आप ये मूवी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
रिलीज से पहले ही जीते कई अवॉर्ड्स
रिलीज से पहले ही इस मूवी को कई अवॉर्ड्स मिल चुके थे। वेनिस फिल्म फेस्टिवल को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इसके साथ ही मूवी ने बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। जापान के स्किप सिटी इंटरनेशनल डी-सिनेमा फेस्टिवल में भी ये मूवी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी है। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अभिषेक बनर्जी के साथ-साथ मिया मैल्जर, शुभम वर्धन और हरीश खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस मूवी को करण तेजपाल ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: The Rookie Explained: 40 की उम्र में कैसे ट्रेनी से ट्रेनर पुलिसवाला बना नोलन? प्राइम वीडियो पर देखें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines