The Rookie Explained: 40 की उम्र में कैसे ट्रेनी से ट्रेनर पुलिसवाला बना नोलन? प्राइम वीडियो पर देखें

Prime VideoThe Rookie all season story summary: जिंदगीभर बिल्डिंग निर्माण का करने वाले 40 साल के नोलन की कहानी पर आधारित है प्राइम वीडियो की अमेरिकी पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा सीरीज़ The Rookie। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट (LAPD) के अफसर विलियम नासक्रॉस की जिंदगी पर बनी इस सीरीज में दिखाया गया है कि 40 साल की उम्र में पुलिस अफसर बनने के लिए क्या-क्या चुनौतियां झेलीं।

The Rookie all season story

Prime VideoThe Rookie all season story summary: प्राइम वीडियो की अमेरिकी पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा सीरीज़ The Rookie जॉन नोलन (नाथन फिलियन) की कहानी पर आधारित है, जो 45 साल की उम्र में लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट (LAPD) में सबसे उम्रदराज रूकी बनता है। Rookie रहते हुए उसे जिंदगी में क्या-क्या चुनौतियां झेलनी पड़ती है। तलाक होता है, पहले प्यार से ब्रेकअप करना पड़ता है। दूसरा प्यार ज्यादा चल नहीं पाता। हाथों से एक कत्ल होता है। नोलन के साथ होते हुए कैप्टन की हत्या हो जाती है, सारी चुनौतियों को पार करते हुए रोजाना कई क्राइम मिस्ट्रियों को सॉल्व करते हुए यह सीरीज आगे बढ़ती है, यही इस कहानी का सार है।

विज्ञापन

40 साल की उम्र में पुलिस में क्यों?

The Rookie में जॉन नोलन एक तलाकशुदा होने के साथ साथ एक युवा बेटे हैनरी का पिता है। हैनरी 20 साल की उम्र में अपनी हम उम्र इसाबेल से शादी करना चाहता है। वहीं, दूसरी ओर नोलन के सामने बैंक में डकैती होती है, जिसमें वह पुलिस की मदद करता है और उसी समय LAPD में शामिल होने का फैसला करता है। शुरू में नोलन के लिए The Rookie का सफर आसान नहीं होता। वह मिड विलशायर डिवीजन में लूसी चेन (मेलिसा ओ’नील) और जैक्सन वेस्ट (टाइटस माकिन जूनियर) के साथ ट्रेनिंग शुरू करता है। उम्र के कारण नोलन को सार्जेंट वेड ग्रे से हेट मिलता है, वहीं कैप्टन ज़ो एंडरसन उसका साथ देती है वो भी एक ऑपरेशन के दौरान नोलन के साथ रहते मारी जाती है।

विज्ञापन

हर चुनौती का डटकर सामना

The Rookie में जॉन नोलन का उसकी सहकर्मी लूसी चेन (मेलिसा ओ’नील) के साथ अफेयर होता है। करियर को सामने रखते हुए दोनों को ब्रेकअप करना पड़ता है, लेकिन दोनों दोस्ती निभाते हैं। जॉन नोलन की ट्रेनिंग अफसर तालिया बिशप (एफ्टन विलियम्सन) के साथ भी अच्छी जमने लगती है, इसी बीच नोलन को नया प्रशिक्षण डिटेक्टिव नायला हार्पर (मेकिया कॉक्स) मिलती हैं। तीनों रुकीज़ प्रशिक्षण परीक्षा पास कर लेते हैं। सी और टिम के बीच रोमांटिक तनाव बढ़ता है और एंजेला लोपेज़ (एलिसा डियाज़) की डिटेक्टिव के रूप में भूमिका मजबूत होती है।

विज्ञापन

कैसे-कैसे पलटती है कहानी?

The Rookie के सीजन 4 में जॉन नोलन के साथी जैक्सन वेस्ट की दुखद मौत हो जाती है। कहानी आगे बढ़ती है और नोलन का प्रमोशन होता है। सीजन 5 में नोलन को उसकी बहादुरी के लिए गोल्डन टिकट मिलता है और वह ट्रेनिंग अफसर बनता है। एक रुकी सेलिना जुआरेज़ उसकी ट्रेनिंग के तरीकों को चैलेंज देती है। वहीं, टिम और लूसी का रिलेशनशिप कन्फर्म होता है। इसके बाद सीज़न 6 में नोलन और बैली की शादी होती है और वहीं लूसी और टिम का रिश्ता टूट जाता है क्योंकि टिम अपने सैन्य अतीत का एक रहस्य छुपाता है। सीजन 7 में नोलन को गोली लगती है और हादसे से उबरते हुए वह दो नए रूकीज़, सेठ रिडले (पैट्रिक केलहर) और माइल्स पेन (डेरिक ऑगस्टीन) को ट्रेनिंग देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ