Mary Kom

Mary Kom ने तलाक पर लगाई मुहर, अफेयर की अफवाहों का सच भी किया रिवील

मैरी कॉम ने पति संग तलाक की खबर को कन्फर्म कर दिया है। साथ ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड हितेश चौधरी संग रिश्ते का सच भी दुनिया को बता दिया है।

मुक्केबाज मैरी कॉम ने अब पति करुंग ओन्खोलर संग तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। मैरी कॉम ने अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दुनिया को बताया है कि वो शादी के 20 साल बाद तलाक लेकर पति से अलग हो गई हैं। उन्होंने अपने घर टूटने की खबर देते हुए इसका सच बताया है। मैरी कॉम ने रिवील किया कि 20 दिसंबर साल 2023 में ही कपल आपसी सहमति से अलग हो गया था। अब सेपेरशन के डेढ़ साल बाद तलाक की अनाउंसमेंट करते हुए मैरी कॉम ने एक नोट जारी किया है।

विज्ञापन

इसमें उन्होंने अपने अफेयर की खबरों पर भी रिएक्ट किया है। साथ ही उसकी सच्चाई भी बताई है। दरअसल, कुछ दिनों से मैरी कॉम पर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में होने के आरोप लग रहे थे। इस पर भी स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा गया है कि मैरी कॉम के हितेश चौधरी के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशन हैं। दोनों में कोई भी पर्सनल रिश्ता नहीं है। इनके रिलेशनशिप में होने की खबरों को नकार दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ