Paatal Lok-2 Dangerous Characters: लंबे समय से फैंस को जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 (Paatal Lok Season 2) का इंतजार था। जो 17 जनवरी 2025 को पूरा हो गया है। इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में आया था। एक्शन, थ्रिलर और क्राइम से भरपूर इस सीरीज को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आज हम इस सीरीज के उन खतरनाक और खूंखार किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्हें देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए बिना देर किए जल्दी से उनके बारे में बात कर लेते हैं।
डेनियल
पाताल लोक 2 में डेनियल का किरदार एक ऐसा किरदार है जिसने पहले तो सभी को कंफ्यूज किया। बाद में अपने खूंखार अंदाज से ऐसा कोहराम मचाया कि एक बार को रोंगटे खड़े हो गए। एक स्नाइपर कैसे अपने ही मालिक की गर्दन धड़ से अलग कर देता है और फिर कैसे वो अन्य लोगों को मौत के घाट उतारता है। इस रोल को इंडियन आइडल के विनर प्रशान्त तामांग ने निभाया है जो साल 2007 में विजेता बने थे।
यह भी पढ़ें: KBC 16: 60 बच्चों को पढ़ाने वाले बिहार के शिक्षक जीते सिर्फ 10 हजार, इस सवाल पर अटकी गाड़ी
कपिल रेड्डी
कपिल रेड्डी एक ऐसा किरदार है जो एक तरफ तो पॉलिटिकल छवि को बरकार किए हुए है और दूसरी तरफ अपने काले धंधे को छिपाने के लिए वो कैसे पत्नी की साफ छवि की आड़ में काले कारनामे करता है। हालांकि लास्ट में उसका पर्दाफाश हो जाता है, जो सच में शॉकिंग था।
जोनाथन थॉम
नागालैंड में काले कारनामे करने वाला जोनाथन थॉम भी इस सीरीज में एक खूंखार और खतरनाक किरदार है जिससे एक पल को तो नफरत हो जाती है। कैसे एक बाप अपनी ही बेटी के साथ नाजायज संबंध बनाता है। हालांकि बाद में उसे इतनी बुरी तरह मौत के घाट उतार दिया जाता है कि उसी के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है।
अंकल केन
सिंपल सा और अच्छा दिखने वाला एक और किरदार इस सीरीज में था जिसने सभी को चौंका दिया और इस पूरी सीरीज का मास्टरमाइंड निकला। हम बात कर रहे हैं अंकल केन की जो बड़े ही शातिर तरीके से जोनाथम थॉम को अपने ही हाथों से मौत के घाट उतार देता है और उसकी गर्दन अलग करवा देता है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक ऐसा इंसान जो खुद बाथरूम भी नहीं जा सकता वो एक हट्टे-कट्टे आदमी का मर्डर कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Prime video पर India में सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, देखना तो बनता है
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines