Preity Zinta’s Tweet on Arjun Tendulkar: मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 14 रनों से जीत हासिल की। मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया है।
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस अर्जुन को बधाई देते हुए ट्वीट कर रहे हैं। वहीं, इस मौके पर पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने भी अर्जुन को लेकर एक ट्वीट किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Moonbin Death: एस्ट्रो मेंबर मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में मिला K-पॉप स्टार का शव
Preity Zinta’s Tweet on Arjun Tendulkar
प्रीति जिंटा ने अर्जुन को लेकर किया ट्वीट
बता दें कि प्रीति जिंटा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘कई लोगों ने नेपोटिज्म के लिए उसका मजाक उड़ाया, लेकिन आज उन्होंने दिखाया कि अपनी जगह कैसे कमाई जाती है, बधाई हो अर्जुन..सचिन ..आपको निश्चित तौर पर गर्व होना चाहिए।’ इंटरनेट पर प्रीति जिंटा का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
sachin Tweet on Arjun Tendulkar
सचिन तेंदुलकर ने भी दी बधाई
इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस टीम की फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। सचिन ने लिखा है कि- मुंबई इंडियंस का एक बार फिर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। कैमरून ग्रीन ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया, इशान और तिलक की बल्लेबाजी जितनी अच्छी है उतनी ही अच्छी है! आईपीएल हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। बढ़िया चल रहे लड़के! और अंत में एक तेंदुलकर के पास एक आईपीएल विकेट है!’
mohammad kaif Tweet on Arjun Tendulkar
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने किया ट्वीट
इतना ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अर्जुन के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है कि- ‘आज अर्जुन तेंदुलकर का कद काफी बढ़ गया है.. कसी हुई अंतिम ओवर फेंककर कप्तान के भरोसे को सही ठहराया, अपना पहला आईपीएल विकेट लिया.. पाजी को बधाई, अर्जुन के लिए एक लंबे सफल करियर की कामना करता हूं..।’
irfan pathan Tweet on Arjun Tendulkar
और पढ़िए – Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का ‘तेरे बिना’ सॉन्ग रिलीज, फैंस के दिलों का छू रहा ये गाना
इरफान पठान ने भी दी बधाई
वहीं, इरफान पठान ने भी लिखा है कि- ‘आखिरी समय में शांत रहकर बेहतरीन गेंदबाजी..यंग तेंदुलकर से..’ वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भी लिखा है कि- ‘शानदार आखिरी ओवर था, यह उनका केवल दूसरा आईपीएल मैच है, उसने शानदार काम किया..।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines