Prashanth Neel On clashing Salaar-Dunki: दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भिड़ंत होने वाली है। एक तरफ रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ टिकट खिड़की पर टकराएंगी, तो दूसरी तरफ शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ में भी टकराव होगा।
ये दोनों ही बड़े टकराव है। वहीं, अब केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील ने ‘डंकी’ और ‘सालार’ की भिड़ंत पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि प्रशांत नील ने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने इस बार ऐसा क्या पहन लिया, जो यूजर्स बोले- पहली बार इंसान की बच्ची लग रही हो
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Salaar और Dunki के टकराव को लेकर बोले Prashanth Neel
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत नील ने ‘डंकी’ और ‘सालार’ के टकराव पर बात करते हुए कहा कि ये एक ‘अप्रिय स्थिति’ है।यह टकराव ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई नहीं चाहता। प्रशांत ने कहा कि हमारा टकराव भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारे के साथ होने जा रहा है। किसी के लिए भी अपनी तारीख को दूसरी तारीख पर ले जाना अप्रिय स्थिति है। उन्होंने आगे कहा कि हमने एक साल पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। हम भी ऐसा नहीं चाहते हैं।
सबसे बड़ा डर….- प्रशांत नील
इसके आगे उन्होंने अपने सबसे बड़े डर पर बात करते हुए कहा कि राजकुमार हिरानी सर मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। इसलिए मैं समझता हूं कि यह एक बहुत बड़ी फिल्म है जो आ रही है, लेकिन सबसे बड़ी फिल्म बनाते समय हमें हमेशा यही डर रहता है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी या नहीं। बता दें कि प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी हैं और यह 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
दिसंबर में होंगे बड़े टकराव
वहीं, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ भी इसी दिन रिलीज हो रही है, जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल जैसे कलाकार हैं। बता दें कि यह फिल्म एक साल में शाहरुख की तीसरी फिल्म है और हिरानी के साथ उनकी पहली फिल्म है।
वहीं, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines