IMDb रेटिंग में 'दृश्यम' से आगे निकली 2 घंटे 23 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, Youtube पर फ्री में देखें दमदार कहानी!

Highest IMDb Rating Movie: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की क्राइम थ्रिलर फिल्मों का हर कोई दीवाना है. आज हम एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 'दृश्यम' से भी ज्यादा है. 19 साल पहले आई इस फिल्म का क्रेज आज भी ऑडियंस में भरपूर है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

black friday (1)
1 / 7

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ब्लैक फ्राइडे' है. साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था. वहीं फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'ब्लैक फ्राइडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बॉम्ब ब्लास्ट्स' पर आधारित है.

विज्ञापन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर3 / 7

अनुराग कश्यप की इस फिल्म का प्रीमियर साल 2004 में लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. वहीं इसके साथ ही इस फिल्म को इस फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लेपर्ड पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया गया था.

रिलीज पर लगी थी रोक

रिलीज पर लगी थी रोक4 / 7

इस फिल्म को जहां एक तरफ लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट किया गया तो वहीं दूसरी ओर 1993 बम धमाकों के आरोपियों के एक समूह की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी.

विज्ञापन

रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छाई फिल्म

रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छाई फिल्म5 / 7

वहीं साल 2007 में इस फिल्म की रिलीज डेट से रोक हटाई गई और इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इस फिल्म में 1993 के मुंबई बम धमाकों की अनकही कहानियां देखने को मिली. वहीं ऑडियंस ने भी इसे खूब पसंद किया.

'दृश्यम' को छोड़ा पीछे

'दृश्यम' को छोड़ा पीछे6 / 7

'ब्लैक फ्राइडे' फिल्म ने आईएमडीबी रेटिंग में 'दृश्यम' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'ब्लैक फ्राइडे' की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है. वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम' की बात करें तो इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी 'ब्लैक फ्राइडे' में कई मशहूर सितारे नजर आए. इसमें पवन मल्होत्रा, के के मेनन, गजराज राव, आदित्य श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन और प्रतिमा काजमी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन