Pranit More FIR Over 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. ‘370 बिरयानी’ विवाद में अब एक नया मोड़ आया है. इस विवाद के चलते प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. हाल ही में हुए कॉमेडियन के शो में आए हिमांशु जांगरा नाम के एक शख्स ने ‘370 की बिरयानी’ का किस्सा सुनाते हुए महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु जांगरा के साथ-साथ प्रणित मोरे को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है. वहीं अब प्रणित मोरे की मुश्किलें और बढ़ गई है.
प्रणित मोरे को किया जा रहा ट्रोल
दरअसल हाल ही में गुरुग्राम में हुए प्रणित मोरे के एक शो के दौरान 23 साल के हिमांशु जांगरा ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया. वहीं हिमांशु ने इस दौरान महिलाओं के लिए कई आपत्तिजनक बातें की. हिमांशु की इन बातों पर प्रणित मोरे ठहाके मार-मारकर हंसे और हिमांशु की बातों की डिटेलिंग भी जानी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के शो का ये क्लिप तेजी से वायरल हो गया. हिमांशु जांगरा के साथ-साथ प्रणित मोरे को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Day 1 Prediction: ‘मैं वापस आऊंगा’ पहले दिन कितनी करेगी कमाई? ओपनिंग डे कलेक्शन पर आया अपडेट
पुलिस ने की FIR दर्ज
बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रणित मोरे ने पब्लिकली माफी मांगी और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिएक्टिवेट कर दिया. वहीं दूसरी ओर टीवी के सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स प्रणित मोरे की खूब आलोचना कर रहे हैं और साथ ही कॉमेडियन के शो को बंद करने की डिमांड भी कर रहे हैं. अब प्रणित मोरे पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक्शन लिया है और कॉमेडियन पर FIR दर्ज हो चुकी है.
हिमांशु जांगरा को नौकरी से निकाला
वहीं दूसरी ओर हिमांशु जांगरा को भी नौकरी से निकाल दिया गया है. विवाद के बाद हिमांशु की कंपनी की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें हिमांशु को नौकरी से निकलाने की बात कही गई थी. वहीं हिमांशु जांगरा को भी सोशल मीडिया पर काफी हेट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Pranit More के शो का नया विवाद! हिमांशु जांगरा के बाद इस महिला ने पार की हदें, सातवें आसमान पर यूजर्स का गुस्सा
सेजल पवार का वीडियो भी वायरल
प्रणित मोरे के एक और शो में सेजल पवार नाम की लड़की का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक डॉक्टर हैं. सेजल बता रही हैं कि मेडिकल रिसर्च के लिए जो दान में शव दिए जाते हैं हम उनके प्राइवेट पार्ट्स को देखकर उनका मजाक बनाते हैं. जिसके बाद सेजल को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं सेजल ने एक वीडियो जारी कर सभी से माफी मांगी है और कहा है कि वो भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं दोहराएंगीं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines