Pran: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे वो आज के आर्टिस्ट हों या सालों पुराने। इन दिनों हिंदी सिनेमा में विलेन का क्रेज बढ़ रहा है। फिल्मों में विलेन का दबदबा अपने आपमें ही फिल्म को एक अलग ही मोड़ देता है। आज हम आपको इंडियन सिनेमा के एक ऐसे ही विलेन के बारे में बताने वाले हैं, जो फिल्म के हीरो से भी महंगा हुआ करता था। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें हिंदी सिनेमा का ‘प्राण’ कहा जाने लगा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं, तो आइए जानते हैं…
बॉलीवुड के ‘प्राण’
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर प्राण थे। एक समय ऐसा था कि अगर किसी फिल्म में प्राण विलेन के रोल में हैं, तो मेकर्स को हीरो की चिंता रहती थी। प्राण का अंदाज लोगों को इस कद्र पसंद आता था कि उनकी फिल्में सुपरहिट जाना लाजिमी होती थी। हर कोई उनकी फिल्मों को दिवाना होता था।
किशन सिकंद अहलूवालिया
प्राण ने अपने काम से खुद को इस हद तक पॉपुलर कर लिया था कि वो इंडस्ट्री के ‘प्राण’ कहे जाने लगे थे। वैसे एक्टर का असली नाम किशन सिकंद अहलूवालिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नाम प्राण रख लिया था। बता दें कि प्राण अकेले ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने हीरो से ज्यादा फीस ली है। इतना ही नहीं बल्कि वो एक ऐसे एक्टर भी रहे हैं, जिन्होंने कभी अपने एक लुक को किसी दूसरी फिल्म में नहीं दोहराया।
Pran
विलेन बनकर जीता सबका दिल
70 के दशक में जब अमिताभ बच्चन सुपरस्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो प्राण विलेन बनकर उनसे भी ज्यादा फीस वसूलने में कामयाब रहे। कोई भी फिल्म हो उसमें हीरो को सबसे ज्यादा भाव मिलता है, लेकिन प्राण की फिल्मों की बात ही अलग होती थी। समय के साथ प्राण की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और उनकी फीस में भी बढ़ोतरी हुई।
सबसे ज्यादी फीस
सकाल टाइम्स के अनुसार, 1968-82 तक उन्होंने एक फिल्म के लिए कई लाख रुपये चार्ज किए। इतना ही नहीं बल्कि उस समय के स्टार्स जैसे मनोज कुमार, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील दत्त, विनोद खन्ना और यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी ज्यादा फीस वो लेते थे। कुछ समय के लिए राजेश खन्ना भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर रहे, लेकिन उनका सुपरस्टारडम अचानक खत्म हो गया और प्राण ने ये कमान संभाली। जी हां, 80 के दशक की शुरुआत में जब तक अमिताभ बच्चन ने अपनी फीस बढ़ाकर 12 लाख नहीं कर ली, तब तक प्राण टॉप पर रहे।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic ने किसे कही दिल की बात? बोलीं- तुम आखिरी हो, तो…
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
44 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines