चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर Prakash Raj ने फिर किया ट्वीट; ट्रोलर्स बोले- सॉरी बोलो…
Edited By Vandana Saini

Prakash Raj on Chandrayaan 3
Edited By Vandana Saini

Prakash Raj on Chandrayaan 3
Prakash Raj on Chandrayaan 3: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एक बार फिर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग पर ट्वीट किया है, जिसके बाद एक्टर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, हाल में प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 को लेकर ट्वीट करते उसका मजाक उड़ाया था, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई थी। साथ ही एक्टर को अपनी सफाई भी पेश करनी पड़ती थी। वहीं, अब एक्टर ने एक बार फिर ‘चांद’ पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ट्वीट किया है।
एकटर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद ट्रोलर्स भी एक्टिव हो गए हैं और एक्टर से सॉरी बोलने की मांग कर रहे हैं। एक्टर ने हाल में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग पर ISRO को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया है, जिसको लेकर एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
PROUD MOMENT for INDIA and to Humankind.. 🙏🏿🙏🏿🙏🏿Thank you #ISRO #Chandrayaan3 #VikramLander and to everyone who contributed to make this happen .. may this guide us to Explore and Celebrate the mystery of our UNIVERSE .. #justasking
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 23, 2023
प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ISRO को धन्यवाद करते हुए लिखा ‘भारत और मानव जाति के लिए गौरव का क्षण.. धन्यवाद #ISRO #Chandrayaan3 #VikramLander और ऐसा करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को। ये हमें हमारे ब्रह्मांड के रहस्य का पता लगाने और जश्न मनाने के लिए मार्गदर्शन कर सकता है। #justasking’। एक्टर का ट्वीट वायरल हो रहा है।
Hate sees only Hate.. i was referring to a joke of #Armstrong times .. celebrating our kerala Chaiwala .. which Chaiwala did the TROLLS see ?? .. if you dont get a joke then the joke is on you .. GROW UP #justasking https://t.co/NFHkqJy532
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 21, 2023
इससे पहले चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का मजाक उड़ाने और शिकायत दर्द करने के बाद एक्टर ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मैं तो केरल के फेमस चाय वाले के बारे में बात कर रहा था ट्रोलर्स किस चाय वाले को समझ रहे हैं’। वहीं अब चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग को लेकर ISRO का धन्यवाद करने के बाद ट्रोलर्स का कहना है कि ‘पहले मजाक बनाने के लिए सॉरी बोलो’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: