Ghoomer Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी Ghoomer, 5 दिनों में महज 5 करोड़ ही कमा पाए Abhishek Bachchan
Edited By Vandana Saini

Ghoomer Box Office Collection Day 6
Edited By Vandana Saini

Ghoomer Box Office Collection Day 6
Ghoomer Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर (Saiyami Kher) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में इन दिनों स्टार्स के शबाना आजमी (Shabana Azmi), अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ-साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कैमियो रोल भी नजर आ रहा है। हालांकि, की फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिएक्शन नहीं मिल रहा है। फिल्म की कहानी एक अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई महज 5 करोड़ तक ही हो पाई है।
फिल्म रिलीज के 6 दिन में महज 5 करोड़ का भी बिजनेस अपने क्लब में शामिल कर पाई, जिसके बाद ये एक और फ्लॉप फिल्म अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम लिखवा चुकी है। इस फिल्म से अभिषेक ने लंब समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।
‘GHOOMER’ BUY ONE GET ONE TICKET FREE… #Ghoomer book tickets now… Watch #GhoomerInCinemasNow. #RBalki #PENMarudhar pic.twitter.com/TFg2nfjPAy
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 23, 2023
इससे पहले अभिषेक की फिल्म और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही थी, जिसके बाद उनकी ‘घूमर’ को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई। भले ही फिल्म दर्शकों के बीच अपना कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म को तमाम भारतीय क्रिकेटर्स को काफी पसंद आई है। कई खिलाड़ियों ने फिल्म की कहानी की काफी तारीफ की है।
https://www.instagram.com/reel/CvrS0rAoH8C/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। इसी बीच Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के छठवें दिन महज 33 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म ने 6 दिनों में केवल 4.41 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) का भी सामना करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: