हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लड़ाई जारी रखो…' Prakash Raj ने CJP का किया खुलकर समर्थन, सरकार पर कसा तंज

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने कॉकरोच जनता पार्टी को एक बार फिर खुलकर अपना समर्थन दिया है. एक्टर ने सरकार को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया है. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन
प्रकाश राज ने CJP को लेकर क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रही है. सीजेपी को कई लोगों का साथ भी मिल रहा है. इसी बीच साउथ एक्टर प्रकाश राज ने एक बार फिर खुलकर CJP को अपना समर्थन दे दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आप अपनी लड़ाई जारी रखें, हम आपके साथ हैं’.

 दरअसल, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा वाक्य हुआ जिसे लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए थे. बता दें कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में अनिकेत पाटिल नाम कारोबारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को चाय बांटा था, जिसके बाद अभिजीत दिपके ने कहा की दिल्ली पुलिस हमारे चाय-पानी में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रही है. आपको बता दें कि दिपके के इसी पोस्ट को रि-शेयर करते हुए एक्टर प्रकाश राज ने लिखा, ‘क्योंकि वह ‘सुप्रीम चायवाला’ के लिए खतरा है.’ इतना ही नहीं प्रकाश ने यह भी कहा कि वो इस लड़ाई में उनके साथ हैं.

यह भी पढ़ें: Panchayat से 100 गुना ज्यादा बेहतरीन निकली 5 एपिसोड की ये कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी क्यों कर रही है प्रदर्शन

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी यह प्रोटेस्ट परीक्षाओं में गड़बड़ी और खास कर NEET पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है. हालांकि, अब सीजेपी को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भी समर्थन मिला है. सोनम वांगचुक इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठ गए हैं. जिसके बाद इस मुद्दे ने सबका ध्यान खींच लिया है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी Ajay Devgn की ‘Chauhaan’, क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन

प्रकाश राज ने क्या बोला?

बता दें कि इससे पहले एक्टर प्रकाश राज बेंगलुरु में हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्श में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने मंच से कहा था कि युवक अपने हक के लिए लड़के के लिए खुद तैयार हो जाए. प्रकाश राज ने आगे कहा,’चुने हुए नेताओं को अपना खुद सही ढंग से करना चाहिए. आप लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं, जबकि आपको अपना करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा ‘अब देश के  अब देश के युवाओं ने यह फैसला कर लिया है कि वे अपने भविष्य और सपनों के लिए खुद लड़ेंगे’.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 21 मिनट की इस एक्शन-थ्रिलर ने Netflix पर जमाया कब्जा, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola