Prakash Raj: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। प्रकाश राज अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
हाल ही में एक्टर ने कमर्शियल फिल्मों को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब लोग उनसे पूछते है कि वो नेगिटेव रोल क्यों करते हैं, जबकि वो उनसे मेल भी नहीं खाता है। इस पर अभिनेता क्या जवाब देते हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Tanuja Health Update: अभिनेत्री काजोल की मां ICU में भर्ती, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ
Prakash Raj का बड़ा खुलासा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश राज ने कहा कि वह सिर्फ पैसों के लिए ‘बेवकूफी भरी’ फिल्में करते हैं। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इतना जोर से क्यों बोलता हूं, तो इस पर मैं कहना चाहता हूं कि अगर मैं ओवरएक्टिंग करना जानता हूं तो मैं एक्टिंग भी कर सकता हूं। प्रकाश राज ने कहा कि मुझे कमर्शियल फिल्मों से कोई दिक्कत या नफरत नहीं है। इस तरह की फिल्मों के लिए दर्शक होते हैं, निर्माता होते हैं और सबसे बड़ी बात की इनको बनाने में भी उतनी ही मेहनत लगती है। साथ ही उन्हें उस तरह के रोल के लिए मेरी जरुरत होती है।
फ्री में फिल्में करने पर बोले प्रकाश राज
इतना ही नहीं बल्कि प्रकाश राज ने फ्री में फिल्में करने पर भी अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिमाग कहता है कि प्रकाश तुम बकवास क्यों कर रहे हो? मैं कहता हूं कि मुझे पैसों की जरुरत है और मैं वो करुंगा। मुझे पैसे लेने हैं या नहीं इसका फैसला मैं खुद करुंगा। आप नहीं जानते कि फ्री में फिल्में करने पर मुझे क्या इनाम मिलेगा। आप इसकी तुलना केवल पैसों से कर रहे हैं और मैं ऐसा नहीं करता। मैंने अपनी लाइफ हमेशा अपनी शर्तों पर जी है।
प्रकाश राज का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो महेश बाबू-स्टारर मसाला फिल्म गुंटूर करम, जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की एक्शन ड्रामा देवारा, पवन कल्याण और इमरान हाशमी-स्टारर एक्शन थ्रिलर ओजी और अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा पुष्पा 2: द रूल में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines