भारतीय फेमस एक्टर प्रकाश राज ने एक्टर अपने बयानों के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं. लेकिन एक्टर ने आज एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मतदाता सूचियों से अपना नाम हटाए जाने की बात कर रहे हैं. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उनका नाम उन 65 लाख लोगों में शामिल है जिनका नाम मताधिकार एसआईआर के बाद हटा दिया गया है.
यह भी पढ़ें:Don 3 विवाद के बीच Farhan Akhtar का बड़ा बयान, Ranveer Singh पर इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात
प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो
एक्टर प्रकाश राज ने कहा, ‘मैं आपके साथ एक ऐसा मजाक शेयर करना चाहता हूं, दरअसल मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं जिनका नाम वोट देने के अधिकार से हटा दिया गया है. यह नाम एसआईआर होने के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र ने जारी किया है. यह एक बढ़िया मजाक है. एक्टर ने आगे कहा, मेरा जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है, मैं यही पला-बढ़ा हूं. यही मैने अपनी स्कूल, कॉलेज और थिएटर की पढ़ाई पूरी की है. प्रकाश राज ने यह भी कहा कि मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद का उम्मीदवार भी रहा था.
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, भले ही आप कुछ लोगों को वोट देने का अधिकार छीन सकते हैं, जो शायद आपकी सरकार को वोट नहीं करे, लेकिन आप जिस सत्ता पर बैठे हैं वहां से नीचे उतारने की हमारी कोशिश को नहीं रोक सकते हैं. प्रकाश राज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग भी उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. कई लोग प्रकाश राज के आरोप को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोग उन्हें सरकार की आलोचना करने वाला बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Prakash Raj की बढ़ीं मुश्किलें, लगा कई वोटर ID रखने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
कई वोटर आईडी कार्ड होने का आरोप
आपको बता दें की हाल ही में एक्टर के ऊपर अलग-अलग जगहों के वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगा था. इतना ही नहीं उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. हालांकि, एक्टर को बाद में कोर्ट से बेल मिल गई थी.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines