Birthday Special: फिल्म के कई डायरेक्टर्स ऐसे होते हैं जो अपनी फिल्मों से ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर्स की लाइफ में भी इन डायरेक्टर्स का काफी महत्वपूर्ण रोल होता है. ये ही सितारों को ऑडियंस की नजरों में सुपरस्टार बनाते हैं. आज हम एक ऐसे डायरेक्टर की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने गैंगस्टर्स की लाइफ पर 2 फिल्में बनाई हैं और इन दोनों फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड मिला. खास बात ये है कि इन दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में अजय देवगन नजर आए. ये डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि प्रकाश झा हैं. चलिए उनकी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं.
साल 2003 में रिलीज हुई थी फिल्म
प्रकाश झा ने एक्शन क्राइम ‘गंगाजल’ बनाई. ये उनकी पहली गैंगस्टर बेस्ड फिल्म थी. साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी ‘भागलपुर अंखफोड़वा कांड’ पर बेस्ड थी. 1980 की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया था. दरअसल इस घटना के दौरान पुलिस ने करीब 31 क्रिमिनल्स की आंख में तेजाब डालकर उन्हें अंधा कर दिया था. फिल्म में भी इस घटना को दिखाया गया, जिसके बाद इस फिल्म के जरिए ये केस एक बार फिर चर्चाओं में आ गया था.
यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘शक्तिमान’ के ‘तमराज किलविश’ का टीवी से फिल्मों तक का सफर कैसा रहा? यंग एक्टर्स को दिया खास मैसेज
जीता नेशनल अवॉर्ड
साल 2003 में रिलीज हुई प्रकाश झा की इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. फिल्मफेयर के साथ-साथ फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इस फिल्म की कहानी भी प्रकाश झा ने ही लिखी थी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे. अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में ग्रेसी सिंह, यशपाल शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, मुकेश तिवारी और अनूप सोनी लीड रोल में थे.
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, 7 जन्मों के लिए एक हुआ कपल
दूसरी फिल्म भी चर्चाओं में छाई
‘गंगाजल’ के बाद प्रकाश झा ने एक और गैंगस्टर बेस्ड फिल्म डायरेक्ट की. साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘अपहरण’ था. किडनैपिंग पर बेस्ड फिल्म थी. इस फिल्म का प्लॉट भी बिहार से ही जुड़ा था. एक बार फिर फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे. प्रकाश झा और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर सफल रही और इस फिल्म ने भी नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया. फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ नाना पाटेकर, बिपाशा बसु, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी लीड रोल में नजर आए थे.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines