Prajakta Koli-Vrishank Kanal: ‘मिसमैच्ड’ एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली अपनी शादी की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फैंस को एक्ट्रेस की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। जी हां, प्राजक्ता कोली अपने बॉयफ्रेंड वृषांक कनल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। जैसे ही फैंस की नजरें इन तस्वीरों पर पड़ी, तो लोगों ने इन पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।
प्राजक्ता कोली ने शेयर किया पोस्ट
प्राजक्ता कोली ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली फोटोज शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको शादी की बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कहा कि कमाल की जोड़ी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
प्राजक्ता कोली का आउटफिट
वहीं, अगर कपल के आउटफिट की बात करें तो जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि प्राजक्ता कोली ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर अनीता डोंगरे का ब्राइडल लहंगा पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। पारिजात पैटर्न और पिचवाई पेंटिंग का लंहगा एक्ट्रेस पर बेहद सुंदर लग रहा था। वहीं, अगर दूल्हे राजा की बात करें तो उन्होंने भी आईवरी शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे।
Prajakta Koli Vrishank Kanal
संगीत और मेंहदी की फोटोज
गौरतलब है कि प्राजक्ता कोली अपनी शादी को लेकर पहले से ही चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उनकी शादी को लेकर बातें हो रही थीं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस इसके पहले अपनी शादी के संगीत और मेंहदी की फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं, जिन्हें इंटरनेट पर खूब प्यार मिला था।
Prajakta Koli Vrishank Kanal
यह भी पढ़ें- ‘मैं बिजी…’, Govinda ने पत्नी Sunita Ahuja से तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines