हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pradeep Rawat ने किस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू? फिर विलेन बन जीता था ऑडियंस का दिल

Pradeep Rawat Death: प्रदीप रावत के निधन से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है. उनके निधन ने उनके फैंस को भी शॉक्ड कर दिया है. वहीं एक्टर की डेब्यू हिंदी फिल्म भी चर्चाओं में आ गई है. चलिए जानते हैं एक्टर ने हिंदी सिनेमा में किस फिल्म से कदम रखा था.

विज्ञापन

Pradeep Rawat Death: बॉलीवुड एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है. इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं एक्टर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी धांसू एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया था. आज भले ही एक्टर हमारे बीच इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उनके फैंस के दिलों में यादें बनकर रहेंगीं. आज हम आपको प्रदीप रावत की डेब्यू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं.

एक्टर की डेब्यू हिंदी फिल्म

प्रदीप रावत ने टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रदीप रावत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में की थी. इस साल उनकी पहली फिल्म ‘मेरी जंग’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्टर का छोटा रोल था लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने टीवी के फेमस शो ‘महाभारत’ में ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: ‘गजनी’ फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन, जानिए कितनी संपत्ति छोड़ गए

विज्ञापन

विलेन बन इंडस्ट्री पर छाए

‘महाभारत’ में आइकॉनिक किरदार निभाकर प्रदीप रावत हर किसी के दिल पर छा गए थे. इस सीरियल के बाद उन्होंने आमिर खान की ‘लगान’ फिल्म में काम किया और इस फिल्म ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए. वहीं साल 2005 में एक्टर की लाइफ में असली स्टारडम आया. इस दौरान वो आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में विलेन बनकर नजर आए. इस फिल्म में उनके किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद किया और वो इस तरह बॉलीवुड के फेमस विलेन बन गए.

यह भी पढ़ें: Pradeep Rawat Death Reason: आखिर किस वजह से हुआ ‘महाभारत’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन?

विज्ञापन

दोस्त ने दी निधन की जानकारी

वहीं बता दें प्रदीप रावत के निधन से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी दुखी हैं. उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने दी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यशपाल शर्मा ने प्रदीप रावत के निधन के बारे में उनके फैंस को बताया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. वहीं फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी फिल्मों को याद कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola