साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ (Salaar Part 1) साल 2023 की बलॉकबस्टर रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। अब फैंस को प्रभास की अगली सुपरहिट फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास एक्टिंग से ब्रेक लेने जा रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।
शॉर्ट ब्रेक पर प्रभास
जाहिर है कि ‘बाहुबली 2’ की सुपर सक्सेस के छह साल बाद प्रभास ने फिल्मी पर्दे पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ दी। अब फैंस की नजर उनके अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) पर है, लेकिन इससे पहले प्रभास ने इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला ले लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक पर हैं। उन्होंने शॉर्ट ब्रेक लिया है।
इस कारण लिया फैसला
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि प्रभास ने अपने माइंड को फ्रेश रखने और हेल्थ के चलते यह कदम उठाया है। सोर्स का कहना है कि सुपरस्टार ‘सालार’ की सक्सेस से काफी खुश हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 6 साल तक लगातार मिल रही असफलता के बाद उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। अपने करियर पर थोड़ा फोकस रखने और जिंदगी में थोड़ी एनर्जी भरने के लिए उन्होंने एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लिया है, जिससे वह एक नए तरीके से अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ा सकें।
शाहरुख-आमिर भी ले चुके ब्रेक
आपको बता दें कि प्रभास से पहले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और आमिर खान भी एक्टिंग से ब्रेक पर रह चुके हैं। शाहरुख ने चार साल के लंबे गैप के बाद साल 2023 में ‘पठान’ से फिल्मी पर्दे पर वापसी की थी। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी अहम भूमिका में होंगे। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ और ‘द राजा साहब’ भी पाइपलाइन में है।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 में सास के तानों से चिढ़ीं अंकिता लोखंडे, सलमान खान के सामने ही दिया मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
4 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
5 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
6 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
10 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
10 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
11 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines