Bigg Boss 17 में सास के तानों से चिढ़ीं अंकिता लोखंडे, सलमान खान के सामने ही दिया मुंहतोड़ जवाब

Ankita Lokhande Angry with Mother-in-Law: बिग बॉस 17 के दौरान अंकिता लोखंडे की जर्नी काफी विवादों में रही। शो के दौरान कई बार पति विक्की जैन संग लड़ाई और सास के तानों से एक्ट्रेस परेशान दिखीं। अब अंकिता ने अपनी सास के तानों से परेशान होकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

Ankita Lokhande

सास के तानों से चिढ़ गईं अंकिता लोखंडे।

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले रविवार को हो चुका है। 105 दिनों के लंबे सफर के बाद मुनव्वर फारुकी ने 17वें सीजन का खिताब हासिल किया है। अंकिता लोखंडे तीसरे नंबर पर रहीं। वैसे बिग बॉस के पूरे शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की जर्नी काफी चर्चा में रही। कभी पति विक्की जैन संग लड़ाई तो कभी सास के तानों के कारण एक्ट्रेस अक्सर रोती हुई दिखीं लेकिन ग्रैंड फिनाले पर अंकिता अपनी सास के तानों से चिढ़ काफी गईं और उन्होंने सलमान खान के सामने अपनी सास को मुंहतोड़ जवाब दे डाला।

विज्ञापन

सलमान खान ने दिलाया वचन

दरअसल, ग्रैंड फिनाले पर शो के होस्ट सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और उनकी सास के बीच चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए दोनों से खास वचन लेने को कहा। हालांकि फिनाले के एपिसोड में भी अंकिता की सास पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपनी बहू के बर्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो बस यही चाहती हैं कि अंकिता उनके बेटे से अच्छा व्यवहार करें और प्यार से रहें।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C2pg2EdyfO7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e4589222-a5e7-4d02-aacf-d15e5dcca3d9

अंकिता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

आगे बात करते हुए अंकिता की सास ने कह दिया कि वह नहीं चाहती कि उनकी बहू आगे से किसी ऐसे शो में हिस्सा ले जिससे उनके परिवार का नाम खराब हो। उन्होंने एक्ट्रेस से कहा, ‘वादा करो किसी ऐसे शो में हिस्सा नहीं लोगी जिससे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए।’ सास की इस बात से अंकिता फिर चिढ़ गईं। उन्होंने कहा, ‘मम्मा मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और मुझे इसपर गर्व है।’

विज्ञापन

अंकिता के बर्ताव से सास को थी दिक्कत

वहीं जब सलमान खान ने अंकिता से उनकी सास को वचन देने के लिए कहा तो एक्ट्रेस बोलीं, ‘मैं विक्की से बहुत प्यार करती हूं।’ अंकिता ने पित विक्की संग खराब बर्ताव करने पर सास से माफी भी मांगी। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे का शो के दौरान पति विक्की पर चप्पल मारना, लात मारने जैसा बर्ताव उनकी सास को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इसके कारण एक्ट्रेस को काफी सुनना भी पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ