Prabhas Movie Raja Saab: आजकल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखा जाता है। ‘स्त्री’, ‘भूल-भुलैया’ और ‘मुंज्या’ समेत कई फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है। साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) भी अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘राजा साहब’ को लेकर चर्चा में थे, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब फैंस को अपने इंतजार की सीमा को बढ़ाना होगा क्योंकि प्रभास की इस फिल्म को रिलीज होने से पहले ही टाल दिया गया है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस मामले पर चुप्पी साध ली गई है।
कब रिलीज होनी थी फिल्म?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की यूनिट से जुडे़ एक सूत्र ने पुष्टि की है कि प्रभास स्टारर ‘राजा साहब’ अपनी तय रिलीज डेट 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी जैसा पहले से तय था। इस फिल्म की रिलीज पर कोई जानकारी नहीं है लेकिन चर्चा है कि प्रभास की चोट की वजह से इसकी रिलीज में कुछ देरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म टीम से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है रिलीज टलने में प्रभास के स्वास्थ्य या अन्य प्रतिबद्धताओं का कोई लेना-देना नहीं है।
नई रिलीज डेट क्या?
बता दें कि कुछ वक्त पहले प्रभास के टखने में शूटिंग करते वक्त चोट आ गई थी। सूत्र ने आगे बताया कि ‘मारुति की फिल्म में VFX का बहुत ज्यादा यूज किया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म सहज दिखे जिससे कि दर्शकों को फिल्म देखते वक्त मजेदार एक्सपीरियंस मिल सके।’ सूत्र ने आगे बताया कि ‘राजा साहब’ अब कब रिलीज होगी इसके बारे में तय नहीं किया गया है लेकिन पूरे साल में कई अच्छे मौके हैं, जब इसे रिलीज किया जा सकता है। फिल्म की नई तारीख भी उसी वक्त अनाउंस की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Netflix की रिलीज हुई इस फिल्म में एक-एक सेकेंड पर मिलेगा सस्पेंस, क्लाइमैक्स घुमा देगा दिमाग!
2022 में शुरू हुई थी फिल्म
गौरतलब है कि प्रभास स्टारर फिल्म ‘राजा साहब’ को साल 2022 में शुरू किया गया था लेकिन इसके बाद से किसी न किसी वजह से फिल्म को देरी का सामना करना पड़ा है। कोविड-19 के समय में फिल्म की शूटिंग में काफी वक्त लगा था। फिर मेकर्स ने पिछले साल दिसंबर में दावा किया कि ‘राजा साहब’ की शूटिंग 80% पूरी हो गई है। कयास लगाए गए कि क्रिसमस या फिर इस नए साल के मौके पर प्रभास स्टारर फिल्म का टीजर जारी कर दिया जाएगा लेकिन दूर-दूर तक ऐसा नहीं हुआ।
कयास लगाए जा रहे हैं कि फिलहाल इस गर्मी के सीजन में ‘राजा साहब’ रिलीज नहीं हो सकेगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के अलावा एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines